एक्सप्लोरर

सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ी, 3 अक्टूबर को करना था सरेंडर

Engineer Rashid News: इंजीनियर रशीद के नाम से चर्चित शेख अब्दुल रशीद को विधानसभा चुनाव से पहले अंतरिम जमानत मिली थी. जेल से रहते हुए ही उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता था.

बारामूला से निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ गई है. अब इसे बढ़ाकर 12 अक्टूबर तक कर दिया गया है. पिछले जमानत आदेश के मुताबिक उन्हें 3 अक्टूबर को सरेंडर करना था और तिहाड़ जेल लौटना था. टेरर फंडिंग के केस में उन्हें 10 सितंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. उन्हें 2 अक्टूबर तक के लिए राहत दी गई थी.

भाई हैं विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले वो जेल से बाहर आए थे. वो चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए. उनके भाई खुर्शीद अहमद शेख विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. लंगेट विधानसभा सीट जहां से खुर्शीद उम्मीदवार हैं, मंलगवार (1 अक्टूबर) को वोटिंग हुई.

जेल से ही उमर अब्दुल्ला को हराया

इंजीनियर रशीद ने जेल से ही बारामूला की सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा. इस सीट पर उन्होंने पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को मात दी. उन्हें कुल 472481 वोट मिले और वो 204142 वोटों के अंतर से विजेता घोषित किए गए. उमर अब्दुल्ला दूसरे नंबर पर रहे जिन्हें 268339 वोट मिले.

रविवार को गाड़ी पर हुआ था हमला

इंजीनियर रशीद की प्रचार गाड़ी पर रविवार को एक हमलावर ने हमला कर दिया. हमलावर ने गाड़ी के बोनट और सामने के 'विंडशील्ड' पर पैर रखा, जिससे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. वो घटना के समय कार में थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है. उत्तरी कश्मीर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में कार पर हमला किया गया.

सोशल मीडिया पर सामने आए हमले के वीडियो में एक व्यक्ति वाहन के बोनट और सामने के विंडशील्ड पर चढ़कर उसे तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. सूत्रों के अनुसार, हमलावर सांसद का पूर्व सहयोगी है और अप्रैल-मई में उनके लोकसभा चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है, लेकिन उसके बाद से वह उनसे अलग हो गया है.

PDP से गठबंधन पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'कौन जानता है...', अनुच्छेद 370 पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
आतंकी बुरहान वानी को शहीद बताने पर विवाद, PDP नेता को पुलिस ने बुलाया थाने
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
PDP नेता ने आतंकी बुरहान वानी को बताया 'शहीद', मचा सियासी बवाल
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
जम्मू में नवरात्र से पहले कड़ी सुरक्षा, सरहद से शहर तक बढ़ाई गई निगरानी
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान
J&K: बांदीपोरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, फसलों को नुकसान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget