एक्सप्लोरर

Earthquake: जब भूकंप से हिला जम्मू-कश्मीर, घर से बाहर भागा शख्स, CCTV में कैद हुआ मंजर

Earthquake in Jammu Kashmir: सीसीटीवी फुटेज जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का है. घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुजेट में वो मंजर कैद हो गया जब भूकंप से धरती हिल गई. एक शख्स को घर से बाहर भागते देखा जा सकता है.

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार दोपहर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और केंद्रशासित प्रदेश के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए . अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में महसूस किए गए. इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज डोडा से है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक घर का दरवाजा और पिलर में लगा सरिया भूकंप की वजह से हिल रहा है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि अपराह्न एक बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र छह किलोमीटर की गहराई में था. डोडा के भद्रवाह शहर में भूकंप के कारण कुछ इमारतों में दरारें पड़ गईं और उप जिला अस्पताल के एक वार्ड की ‘फॉल्स सीलिंग’ गिर गई.

अस्पताल के मरीजों पर गिरा कुछ मलबा

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ मलबा अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों पर गिर गया. उन्होंने बताया कि मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और उनका अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में इलाज जारी है.

भद्रवाह में मकान क्षतिग्रस्त

भद्रवाह निवासी अजीम मलिक ने बताया कि भूकंप के झटकों से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया. मलिक ने कहा, ‘‘यह तेज भूकंप था और मेरे मकान में दरारें आ गई हैं.’’ घबराए स्कूली छात्र भद्रवाह घाटी के खेतों में एकत्र हो गए और शिक्षकों को रो रहे छात्रों को तसल्ली देते और समझाते देखा गया.

पंजाब और हरियाणा में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके डोडा से करीब 150 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए. शिमला निवासी नंदिनी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण मेरे रसोईघर की चीजें हिल रही थीं.’’ भूकंप पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया, लेकिन इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget