एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में धमाके की आवाज, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Jammu Kashmir News: डोडा में मस्जिद के बाहर गुरुवार को ब्लास्ट हो गया. इसके बाद पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर विस्फोट की जांच शुरू कर दी.

जम्मू कश्मीर के डोडा शहर में गुरुवार को अचानक ब्लास्ट हो गया. इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर पुलिस और एफएसएल टीमें मामले की जानकारी जुटाने में लग गई हैं.

दरअसल, शहर के ठोकर मोहल्ला में गुरुवार को लो इंटेंसिटी ब्लास्ट हो गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मस्जिद के पास हुआ ब्लास्ट

बता दें कि ये ब्लास्ट डोडा शहर में जामा मस्जिद के पास एक घर के बाहर आज विस्फोट हुआ, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ. विस्फोट की खबर मिलते ही सुरक्षा बल और पुलिस विस्फोट स्थल पर पहुंचे और मौके से एक महिला और दो पुरुषों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर विस्फोट की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं घटना को लेकर एसएसपी संदीप मेहता ने बताया कि यहां ठोकर मोहल्ला है, जहां गुरुवार को लो इंटेसिटी ब्लास्ट हुआ है. उन्होंने बताया कि ब्लास्ट में कोई जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने ये भी बताया कि डोडा में आज जो प्रोटेस्ट हो रहा है उससे इस ब्लास्ट का कोई लेना देना नहीं है. ये एक अलग घटना है.

एसएसपी मेहता ने बताया कि हमारी टीम इस पूरी घटना की जांच कर रही है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी बहुत शुरुआती जानकारी आई है. आगे की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी.

पुलिस व फोरेंसिक विशेषज्ञ इस विस्फोट की जांच कर रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने एक जर्मन 'स्टिक ग्रेनेड' से यह धमाका हुआ था. घर के मालिक जावेद हुसैन ने दावा किया कि उसे अपने कूड़ेदान में यह ग्रेनेड मिला था.

पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट पूर्वाह्न लगभग साढ़े 10 बजे जामिया मस्जिद के पास डुमरी-ठुकर मोहल्ले में हुआ हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस को जावेद हुसैन के घर के प्रवेश द्वार पर छर्रे के निशान मिले और तुरंत घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget