एक्सप्लोरर

J &K: दो दशक पुरानी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे जम्मू में दिहाड़ी मजदूर व शिक्षक,  पुलिस ने ऐसे कराया प्रदर्शन समाप्त

Jammu Teacher Protest: दिहाड़ी मजदूरों और शिक्षकों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य सड़क को बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.

Jammu Protest News: कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिहाड़ी मजदूरों और शिक्षकों को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. दरअसल, प्रदर्शनकारी प्रेस क्लब और पास के डोगरा चौक के बाहर अलग-अलग एकत्र हुए और बाद में उन्होंने मुख्य सड़क को बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस उन्हें हटाने में कामयाब नहीं हो पाई तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद अधिकारियों की ओर से कहा गया कि पुलिस ने करीब 50 प्रदर्शनकारी 'रहबर-ए-खेल' (शारीरिक शिक्षक) को प्रेस क्लब के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद मुख्य सड़क की ओर मार्च करने की कोशिश के बाद हिरासत में ले लिया गया.

इसलिए हो रहा है प्रदर्शन
 
दरअसल, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमितीकरण और लंबित वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, शारीरिक शिक्षक अपनी परिवीक्षा अवधि को सात से घटाकर पांच वर्ष करने की मांग कर रहे हैं. अपनी इन्हीं मांगों को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जल शक्ति विभाग के सैकड़ों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी डोगरा चौक जाने से पहले मुख्य अभियंता के मुख्य कार्यालय परिसर में जमा हुए. इसके बाद ये लोग नियमितीकरण और वेतन जारी करने की अपनी लंबे समय से लंबित मांग के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, लेकिन जब वे नहीं रुके तो पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया और फिर 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.

 दो दशक से जारी है विरोध 

गौरतलब है कि करीब 60,000 से अधिक दिहाड़ी मजदूर और अन्य कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जम्मू और श्रीनगर दोनों इलाके में पिछले दो दशकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी वे शनिवार को एक बार फिर से सड़क पर उतरे थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget