एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025: 'बम बम भोले' के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू, आतंक पर आस्था की जीत

Amarnath Yatra 2025 News: अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, जिसमें बालटाल और पहलगाम से श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर निकले. उन्होंने सुरक्षा बलों और भगवान भोलेनाथ पर पूरा भरोसा जताया.

Amarnath Yatra 2025 Latest News: अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ. श्रीनगर जा रहे श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर जोश काफी हाई है. गुरुवार (3 जुलाई) से अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है और आखिर आज वह पल आ ही गया जब देश भर के भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु उनके पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे.

पहलगाम और बालटाल से यात्रा पवित्र गुफा की तरफ रवाना होगी और बालटाल से जाने वाले श्रद्धालु आज भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पाएंगे. वहीं जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हुआ. बड़ी सुरक्षा के बीच यह जत्था सुबह करीब 4 बजे श्रीनगर के लिए भेजा गया. इस जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए जोश था. 

श्रद्धालुओं का दावा- उन्हें भगवान भोलेनाथ पर पूरा भरोसा

पहलगाम हमले के बावजूद इस बार अमरनाथ यात्रियों में इस यात्रा को लेकर जोश काफी हाई है. जम्मू से श्रीनगर रवाना हुए इन श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है और इसी भरोसे के चलते वह यह यात्रा कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्हें भगवान भोलेनाथ पर पूरा भरोसा है और अगर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें यात्रा के लिए बुलाया है तो वहीं भगवान उनकी रक्षा करेंगे. बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यह भी दावा कर रहे हैं कि इस यात्रा के माध्यम से वे आतंक को जवाब देना चाहते हैं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं. श्रद्धालु यह बात भी कह रहे हैं कि इस बार आस्था आतंक पर भारी है.

अमरनाथ यात्रा का महत्व?

3 जुलाई 2025 से 38 दिन तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. शास्त्रों के अनुसार शिव ने पार्वती माता को इसी गुफा में अमरता की कहानी सुनाई थी, इसलिए इसे अमरनाथ गुफा कहा जाता है. पुराणों के अनुसार बाबा अमरनाथ के दर्शन से काशी में दर्शन का 10 गुना, प्रयाग से 100 गुना और नैमिषारण्य से 1000 गुना अधिक पुण्य मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget