एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन का वितरण शुरू

Amarnath Yatra 2024 News: 29 जून से 52 दिवसीय तीर्थयात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए जम्मू में अमरनाथ तीर्थयात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए टोकन का वितरण शुरू हो गया है.

Amarnath Yatra 2024 Token News: अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए टोकन वितरण की सुविधा बुधवार से शुरू हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में शुरू हो रही वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अमरनाथ स्थित गुफा मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए 52 दिवसीय इस तीर्थयात्रा की शुरुआत 29 जून से होगी.

समुद्रतल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्गों से यात्रा की जाती है. पहला रास्ता अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा रास्ता गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है. यह मार्ग छोटा है लेकिन इसमें खड़ी चढ़ाई है. तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 28 जून को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना होगा. पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के अंदर बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे. जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने जम्मू में ऑफलाइन अमरनाथ पंजीकरण के लिए अपने टोकन प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार किया. 

तीन काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण होगा शुरू
जम्मू में शुक्रवार को तीन काउंटरों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन के निकट सरस्वती धाम में टोकन वितरण केंद्र जिला प्रशासन द्वारा उन तीर्थयात्रियों के लिए स्थापित किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में यात्रा के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं. सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनु हंसा ने बताया, ‘‘कल (बृहस्पतिवार) से जम्मू के तीन पंजीकरण केंद्रों वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी. पंजीकरण केंद्रों पर केवल उन तीर्थयात्रियों को ही अनुमित होगी, जिनके पास श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा जारी टोकन होंगे.

रोजान सुबह 6 बजे खुलेंगे पंजीकरण केंद्र
एसडीएम मनु हंसा ने कहा कि श्राइन बोर्ड ने उन्हें कल (बृहस्पतिवार) के लिए 2 हजार टोकन दिए हैं. यात्रा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हंसा ने बताया, ‘‘पहलगाम और बालटाल मार्गों पर तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए कुल 12 यानी छह-छह काउंटर और अलग-अलग प्रतीक्षालय बनाए गए हैं. तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए तीनों पंजीकरण केंद्रों पर अलग-अलग पूछताछ काउंटर बनाए गए हैं. उन्होंने तीर्थयात्रियों से शांति बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की. हंसा ने बताया कि पंजीकरण केंद्र रोजाना सुबह छह बजे खुलेंगे और तब तक बंद नहीं किए जाएंगे जब तक कि दैनिक कोटा पूरा नहीं हो जाता.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां कयूम वकील मर्डर केस में गिरफ्तार, चुनाव स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
PoK में अत्याचार के विरोध में जम्मू में उबाल, शिवसेना ने फूंका असीम मुनीर का पुतला
PoK में अत्याचार के विरोध में जम्मू में उबाल, शिवसेना ने फूंका असीम मुनीर का पुतला
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget