एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ एनकाउंटर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में मारे गए पांच दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए. मारे गये आतंकवादियों में से एक आईईडी का विशेषज्ञ था.

Jammu Kashmir Encounter:  जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई अलग अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए. मारे गये आतंकवादियों में से एक आईईडी का विशेषज्ञ था.  लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी शोपियां जिले में मारे गए, वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अंसार गजवा-उल-हिंद के दो आतंकवादी मारे गए. वहीं दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में भी एक आतंकी मारा गया.

गुप्त जानकारी के बाद चलाया गया तलाशी अभियान
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के चौगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा, ‘‘तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला. आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया. हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी.’’

मारे गए आंतकवादियों की हुई पहचान
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव बाद में मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शोपियां में ब्रारीपुरा के सज्जाद अहमद चक और पुलवामा में अचान लिटर के राजा बासित याकूब के रूप में की गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे है और वे आतंकी अपराध के कई मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा मारा गया आतंकवादी चक युवाओं को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने में भी शामिल रहा.’’

आंतकियों के पास से बड़े मात्रा में हथियार बरामद
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल, चार एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार एवं गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए रिकार्ड में ले लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के हरदुमीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने दोनों की पहचान नदीम भट और रसूल उर्फ आदिल के रूप में की. उन्होंने कहा कि रसूल आईईडी का जानकार था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एयूजीएच से जुड़े थे. दो एके राइफल बरामद की गई हैं. दोनों आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड फेंकने सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे.’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये आतंकवादी अंसार गजवा-उल-हिंद (एजीएच) से जुड़े थे और पुलिस तथा सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों पर आईईडी विस्फोट और ग्रेनेड हमलों सहित कई आतंकी वारदात में शामिल समूहों का हिस्सा थे. उन्होंने बताया कि उनके पास से दो एके सीरीज की राइफलें बरामद की गई हैं. इस बीच, अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके में शनिवार की रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है और अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: ओमिक्रोन संकट के बीच नौ दिनों से जारी है डॉक्टरों की हड़ताल, फोर्डा ने कहा- मांगें पूरी नहीं हुईं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा

Digvijay Singh का PM Modi पर विवादित बयान, बोले- 40 साल से ज्यादा की महिलाएं ही मोदी से प्रभावित, जींस पहनने वाली लड़कियां नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget