एक्सप्लोरर

World Cup 2023: हिमाचल में क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, धर्मशाला में होंगे वर्ल्ड कप के पांच मैच, जानें- तारीख

World Cup 2023 Schedule: हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी आई है. अक्टूबर-नवंबर के महीने में होने वाले वर्ल्ड कप के पांच मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी खेले जाएंगे.

World Cup matches in Dharamshala: हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम इतिहास का गवाह बनने वाला है. अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैचों में धर्मशाला में होना तय हुए हैं. इससे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ क्रिकेट के प्रशंसकों में खुशी की लहर है. इससे पहले धर्मशाला में आईपीएल के मैच होने से भी दर्शकों में खासा उत्साह था. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम खूबसूरत धौलाधार की वादियों के बीच बना हुआ है. ऐसे में यहां क्रिकेट खेलने और देखने वाले दोनों ही उत्साहित रहते हैं.

पांच क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को अक्तबूर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी का मौका मिला है. इसमें एक मैच भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. धर्मशाला में पहला मैच 7 अक्तबूर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा. यह विश्व कप का तीसरा मुकाबला होगा. इसे बाद 10 अक्तबूर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा. धर्मशाला में तीसरा मैच 17 अक्तबूर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर वन टीम के बीच होगा. इसके बाद 22 अक्तबूर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा. धर्मशाला में पांचवां और अंतिम मैच 28 अक्तबूर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच में यह मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मेजबान भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगा. इसके बाद इस मेगा इवेंट का महामुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जाएगा. 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा.

इन 10 शहरों में खेले जायेंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

धर्मशाला के अलावा वनडे वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद , पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में किया जाएगा. इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें से आठ टीमें मुख्य टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि दो क्वालीफायर्स मुकाबले खेलने के बाद क्वालीफाई करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget