एक्सप्लोरर

विमल नेगी मौत मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी, सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में ASI पंकज अरेस्ट

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में CBI ने विमल नेगी मौत मामले में पहली गिरफ्तारी की. ASI पंकज पर सबूत से छेड़छाड़ का आरोप है. पत्नी ने अफसरों पर प्रताड़ना और सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है.

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले में CBI ने आखिरकार पहली गिरफ्तारी की है. CBI ने रविवार को ASI पंकज को जिला बिलासपुर के घुमारवीं से गिरफ्तार किया है.

CBI ने इससे पहले पंकज को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी. ASI पंकज पर कई गंभीर आरोप हैं. इस मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.10 मार्च 2025 को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर में गोबिंद सागर झील से बरामद हुआ था.

ASI पंकज पर सबूत से छेड़छाड़ के आरोप

इसके बाद विमल नेगी की पत्नी की शिकायत पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने समेत प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया था. विमल नेगी मौत मामले को लेकर उनकी पत्नी किरण नेगी और उनके परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर सुसाइड के लिए उकसाने और हत्या जैसे संगीन आरोप लगाए हैं.

CBI की दिल्ली से 10 सदस्यीय टीम आई हुई है. ASI पंकज पर आरोप है कि जब विमल नेगी का शव बरामद किया गया, तो उसने उनकी जेब से पेन ड्राइव निकाली और उससे छेड़छाड़ की. इस संबंध में एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी. प्रदेश हाई कोर्ट ने CBI को विमल नेगी मामले की जांच सौंपने के आदेश दिए थे.

पत्नी की शिकायत पर न्यू शिमला थाने में FIR

CBI इसकी जांच भी कर रही है कि आखिर निलंबित ASI पंकज ने किसके कहने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की, क्योंकि पंकज न तो SIT में शामिल था और न ही इस मामले में जुड़ा था. 18 मार्च को बिलासपुर जिले के गोबिंद सागर झील में विमल नेगी का शव मिलने के बाद तूल पकड़ गया था.

विमल नेगी के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी किरण नेगी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर एचपी पावर कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देशराज सहित अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी की शिकायत पर न्यू शिमला पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget