एक्सप्लोरर

Himachal: सर्जिकल स्ट्राइक परअनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘क्या 26/11 के हमले की...'

Hamirpur News: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने जाति आधारित जनगणना को लेकर कहा कि क्या गरीबी की कोई जाति होती है.

Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गृह लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आज का भारत नया भारत है. यह हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठता. उन्होंने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की, तो पाकिस्तान से ज्यादा पीड़ा कांग्रेस पार्टी को हुई. उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए मना किया, तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे.

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार हमला
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि क्या 26/11 के हमले की तरह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती? उन्होंने कहा कि आज भारत हर बात का माकूल जवाब देता है. चीन को भी भारतीय सेना ने डोकलाम में करारा जवाब दिया. अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि उनके नेता बंद कमरे में चीन के अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे? राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन का धन क्यों आया और कहां इस्तेमाल हुआ? उन्होंने कहा कि आज इन सब बातों का जवाब देश जानना चाहता है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तो पाकिस्तान से भी ज्यादा दर्द कांग्रेस पार्टी को हुआ.

जाति आधारित जनगणना पर भी बोले अनुराग ठाकुर
वहीं, कांग्रेस की ओर से जाति आधारित जनगणना को लेकर ससीडब्ल्यूसी में पास हुए प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि क्या गरीब की कोई जाति होती है? गरीब को तो गरीबी से बाहर निकालने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बेहतरीन काम कर रही है और पिछले पांच सालों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आई हैं. यह अपने आप में ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब कल्याण के लिए काम हो रहा है और कांग्रेस गरीबों को गरीबी में धकेलना की कोशिश में लगी हुई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

30 अक्टूबर को आजादी के अमृत महोत्सव का समापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के माध्यम से हर परिवार, हर व्यक्ति, हर नागरिक, हर बच्चा भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भूले हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है. स्वतंत्रता सेनानियों ने इसके लिए बलिदान दिया है. अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी को योगदान देना होगा. अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश ग़ुलामी की मानसिकता से अब बाहर आ रहा है. 'मेरी माटी, मेरा देश' आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है. इसके तहत देश के साढ़े छह लाख गांवो में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी. 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी. हर गांव में अमृत वाटिका बनेगी. हर गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी कार्यक्रम के साथ देश में चल रहे आजादी अमृत महोत्सव का भी समापन होगा.

यह भी पढ़ें: Caste Census In India: जाति जनगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री के निशाने पर कांग्रेस, जयराम ठाकुर बोले- ‘सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget