एक्सप्लोरर

Caste Census In India: जाति जनगणना पर पूर्व मुख्यमंत्री के निशाने पर कांग्रेस, जयराम ठाकुर बोले- ‘सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए...'

Caste Census In India: जाति आधारित जनगणन के मुद्दे को लेकर राजनीति बढ़ती जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रही है.

Himachal News: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. लोकसभा चुनाव के लिए भी चंद महीनों का ही वक्त रह गया है. इस बीच देश में जाति आधारित जनगणना को लेकर बहस छिड़ी हुई है. दिल्ली में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जाति आधारित जनगणना करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके बाद से ही देश भर में जाति आधारित जनगणना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी जारी है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जाति आधारित जनगणना की मांग को गलत करार दिया है.

‘चुनाव से पहले मुद्दे की तलाश में कांग्रेस’
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए जाति आधारित जनगणना की बात कर रही है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और लोकसभा चुनाव भी आने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस को मुद्दे की तलाश है. ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पार्टी का फायदा देखती हैं. इससे देश और समाज भले ही बंट जाए, लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना की बात करना समाज को बांटने की कोशिश है.

‘ऐसे मुद्दे उठाने से कांग्रेस को नहीं होगा फायदा’
जयराम ठाकुर ने कहा कि जनगणना आयोग केंद्र सरकार के अधीन आता है. ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि राज्यों अपने स्तर पर जनगणना करवाने की क्या तकनीक होगी? जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रही है. पहले भी कई बार ऐसी कोशिश हुई, लेकिन कोई मुद्दा सिरे नहीं चढ़ सका. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा से जनता भली-भांति परिचित है. ऐसे में देश और समाज को बांटने वाली मांग से उनका कोई फायदा नहीं होने वाला है.

CWC बैठक में जाति आधारित जनगणना करवाने का प्रस्ताव पारित
बता दें कि 9 अक्टूबर को दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जाति आधारित जनगणना करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इस प्रस्ताव के मुताबिक देश भर के सभी कांग्रेस शासित राज्यों में जाति आधारित जनगणना होगी. हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार है. ऐसे में यहां भी यह जनगणना होगी. बता दें कि 2 अक्टूबर को बिहार की राज्य सरकार ने जाति आधारित जनगणना करवाने के बाद आंकड़े साझा कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election से पहले इस राज्य पर सीएम अरविंद केजरीवाल का फोकस, BJP-कांग्रेस को हो सकता है बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
हिमाचल: अवैध खनन पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, अलग निदेशालय का हुआ गठन
मां ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन अब 24 घंटे, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
अष्टमी तक 24 घंटे खुलेगा मां ज्वाला देवी मंदिर, श्रद्धालु दिन-रात कर सकेंगे दर्शन
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget