एक्सप्लोरर

Budget 2023 Reaction: 'खाली रह गए PM मोदी के दूसरे घर के हाथ', बजट पर हिमाचल के मंत्री की प्रतिक्रिया

Union Budget 2023 Reaction: मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Harshwardhan Chauhan) ने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को लेकर न उद्योग क्षेत्र और न ही रेल लाइन के विस्तार को लेकर बात की गई है.

Himachal Pradesh Ministers Reaction On Union Budget 2023: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया. मोदी सरकार (Modi Government) के इस बजट को साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में से भी जोड़कर देखा जा रहा है. केंद्रीय बजट पेश होने के बाद पक्ष-विपक्ष की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया है. हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग विभाग का जिम्मा संभाल रहे मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Harshwardhan Chauhan) ने बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताया.

मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी हिमाचल प्रदेश के हाथ खाली रह गए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में न तो उद्योग क्षेत्र को लेकर बात की गई है और न ही रेल लाइन के विस्तार को लेकर.

जनता की उम्मीदों पर फिरा पानी: हर्षवर्धन चौहान

केंद्रीय बजट में 7 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स की छूट को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस छूट से देश का एक छोटा वर्ग लाभान्वित होगा. इसका असर आम आदमी की जिंदगी पर नहीं दिखाई देगा. ऐसे में सरकार को समाज के बड़े वर्ग के को ध्यान में रखकर बजट पेश करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता को इस बजट से कई उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्रीय बजट को कागजी दिया करार

वहीं हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्रीय बजट को कागजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में हर बार की तरह केवल बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं. इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नजर नहीं आ रहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करने के लिए जानी जाती है. जमीनी स्तर पर कोई परिणाम नजर नहीं आते.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: सीमेंट प्लांट विवाद सुलझाने के लिए जयराम ठाकुर की सरकार को सलाह, जानिए-पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget