एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: UCC पर बयान देकर 'फंस' गए विक्रमादित्य सिंह! मीडिया के सामने देनी पड़ी सफाई, BJP ने ली चुटकी

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने UCC पर दिए गए बयान पर यूटर्न लिया है. सिंह का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान जो फैसला लेगा, वह भी उसका समर्थन करेंगे. अब भाजपा इस पर हमलावर है.

Himachal News: बीते दिनों यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर बयान देकर सुर्खियों में आए विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने अब अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है. विक्रमादित्य सिंह ने पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन की बात कही थी. लेकिन अब उनका का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान इस बारे में जो फैसला लेगा वह भी उसका समर्थन करेंगे. हालांकि उन्होंने पहले दिए गए बयान में भी भारतीय जनता पार्टी को राजनीति न करने की सलाह भी दी थी.

राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यूसीसी को लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो फैसला करेगा, उसका मैं समर्थन करूंगा. उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो आदेश मिलेंगे, वे उनका पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा की ओर से मुद्दों को बदलने की कोशिश की जा रही है. बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मामलों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार कॉमन सिविल कोड की बात का मुद्दा लेकर आई है. यूसीसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो फैसला करेंगे, उन्हें मंजूर होगा.

'युवा नेतृत्व का गला घोंट रही कांग्रेस'

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के यूसीसी पर यूटर्न के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है. हिमाचल बीजेपी के महामंत्री राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने दबाव बनाकर विक्रमादित्य सिंह को अपने बयान से यू-टर्न लेने पर मजबूर किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा मंत्री लगातार सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. विक्रमादित्य सिंह लगातार केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित यूसीसी पर अपना समर्थन भी दर्ज करवा रहे थे, लेकिन हैरानी की बात है कि अब युवा मंत्री ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है. राकेश जमवाल ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस आलाकमान अपने युवा नेता के विचारों का गला घोंटने की कोशिश कर रही है.

'डिवाइड एंड रूल पॉलिसी पर कांग्रेस'

हिमाचल बीजेपी महामंत्री राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस की बहुत पुरानी आदत है- फूट डालो और राजनीति करो. यह आज नहीं बल्कि देश की आजादी के बाद से लगातार जारी है. डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी पर कांग्रेस नेता लंबे वक्त से काम कर रहे हैं. अल्पसंख्यकों के वोट बटोरने के लिए कांग्रेस निरंतर अलग-अलग हथकंडे अपनाते आई है. देश की राजनीति के इतिहास में इसका स्पष्ट उदाहरण भी देखने को मिलता है.

'देश को अंधकार में धकेल रहे कांग्रेस नेता'

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस वोट के लालच में वास्तविक स्थिति से भागने का काम करती है. जिस तरह देश में वातावरण बन रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस विशेष अनुमति देकर ही विशेष समुदाय को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इससे भारत का भविष्य अंधकार की ओर दिखाई दे रहा है. राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता भारत के भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल रहे हैं.

'विपक्ष की आवाज न दबाएं कांग्रेस के नेता'

जमवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर प्रदेश का माहौल खराब करने के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष लेकर आएं. अगर इससे सत्तारूढ़ नेता परेशान हैं, तो इसमें भारतीय जनता पार्टी कुछ कर नहीं सकती. विपक्ष निरंतर अपना काम करता रहेगा और जनता की आवाज बुलंद करता रहेगा. उन्होंने सत्तापक्ष कांग्रेस को हिदायत दी कि हिमाचल प्रदेश में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश न की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अलका लांबा बोलीं- 'प्रधानमंत्री अब...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget