एक्सप्लोरर

Himachal: 'केंद्र की आर्थिक मदद का सुक्खू सरकार ने किया बंदरबांट', BJP विधायक बलवीर वर्मा का आरोप

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर एकबार फिर राजनीति गर्मा गई है. आर्थिक मदद के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजनीति में वार-पलटवार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश की राजनीति में श्रीलंका (Sri Lanka) के आर्थिक हालात की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है. चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय नेता पार्टी (BJP) के विधायक बलवीर वर्मा (Balvir Verma) ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिमाचल सरकार की मदद नहीं करती, तो प्रदेश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो जाते. प्रदेश की स्थिति ऐसी थी कि अगर केंद्र से मदद न आती, तो गाड़ी में डीजल-पेट्रोल भरने के लिए भी सरकार के पास धनराशि न बचती.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए बलवीर वर्मा ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल सरकार की भरपूर मदद की. बावजूद इसके कांग्रेस नेता सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र की ओर से 1 हजार 782 करोड़ रुपए की मदद मिली है और कांग्रेस ने इस मदद में बंदरबांट की.

कांग्रेस सरकार पर अपने लोगों को मदद देने के आरोप
बलवीर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने ही पदाधिकारी को मदद बांट दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना और पराया देखकर मदद देने का काम किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आपदा के दौरान मदद पहुंचाई जानी थी, उन्हें मदद नहीं पहुंची है. बलवीर वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक साल के कार्यकाल में ही 12 हजार करोड़ रुपए का लोन ले लिया है. कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान है. इस सबके बावजूद कांग्रेस के नेता अपने नेतृत्व की तारीफ करने में लगे हुए हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बारिश ने बीते साल भयंकर तबाही मचाई थी. प्राकृतिक आपदा में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि राज्य सरकार को भी लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: अगर जल्द नहीं हुई बर्फबारी तो होगा करोड़ों का नुकसान, सेब की बागवानी पर मंडरा रहा खतरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget