एक्सप्लोरर

Himachal Day: 15 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हिमाचल दिवस, जानें- आपके इलाके में कौन फहराएगा तिरंगा?

Himachal Day 2023: इस बार जिला लाहौल स्पीति के काजा में हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय समारोह होगा. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे.

Himachal News: 15 अप्रैल को प्रदेश में धूमधाम से हिमाचल दिवस (Himachal Day) मनाया जाएगा. इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार जिला लाहौल स्पीति के काजा में हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय समारोह होगा. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) लाहौल-स्पिति के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे.

यहां होंगे जिलास्तरीय समारोह
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा में ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे. उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ज़िला हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ज़िला ऊना, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ज़िला शिमला, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सोलन और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

यहां मुख्य संसदीय सचिवों को मिली जिम्मेदारी
हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ज़िला किन्नौर के रिकांगपिओ और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी कुल्लू में ज़िलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इसके अलावा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ ज़िला शिमला, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ ज़िला सोलन, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे.

हिमाचल का इतिहास
15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश चीफ़ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया था. भारतीय संविधान लागू होने के साथ 26 जनवरी 1950 को हिमाचल प्रदेश 'ग' श्रेणी का राज्य बन गया. 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में शामिल हुआ. 1 जुलाई 1956 में हिमाचल केंद्रशासित प्रदेश बना. 1 नवंबर 1966 को कांगड़ा और पंजाब के अन्य पहाड़ी इलाकों को हिमाचल में मिला दिया गया, लेकिन इसका स्वरूप केंद्रशासित प्रदेश का ही रहा. भारतीय संसद द्वारा दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पास किया गया और फिर हिमाचल 25 जनवरी 1971 को नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. इस तरह हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था.

यह भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल के इस मंदिर में है 5 हजार साल पुराना गेहूं का दाना, इसका वजन आपको कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget