एक्सप्लोरर

नवंबर में भी परेशान कर रही तपती धूप, सोलन और धर्मशाला रहा सबसे गर्म दिन

Himachal Pradesh Weather: नवंबर में हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, दोपहर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा रहा है. सोलन और धर्मशाला में नवंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में भी तपती हुई धूप लोगों को परेशान कर रही है. दोपहर के वक्त तापमान 30 डिग्री के पार जा रहा है और शाम के वक्त लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. रविवार (3 नवंबर) को भी लोगों को तपती धूप में परेशान किया.

सोलन और धर्मशाला में तो नवंबर महीने के दौरान सोमवार (4 नवंबर) का दिन ज्यादा गर्म दिन के तौर पर रिकॉर्ड किया गया. सोलन में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. यह आज तक के इतिहास का नवंबर महीने में सबसे गर्म दिन था.

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं
रविवार को ऊना में सबसे ज्यादा 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, ताबो में सबसे कम -1.1 न्यूनतम तापमान रहा. अगर ताबो में अधिकतम तापमान की बात करें, तो यहां दोपहर के वक्त अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री तक पहुंच रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि उत्तर पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में शुष्क मौसम बना हुआ है.

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर तक मौसम साफ बने रहने का अनुमान है. राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. बीते 24 घंटे में भी हिमाचल प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई है और आने वाले कुछ दिनों में भी इसकी संभावना नजर नहीं आ रही है. दोपहर के वक्त तेज धूप और सुबह शाम के वक्त ठंड के दौरान डॉक्टर भी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं.

कहां कितना डिग्री अधिकतम तापमान?
वहीं, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को डलहौजी में 19.4, चंबा में 29.4, भरमौर में 22.7, कुकुमसेरी में 23.9, कांगड़ा में 29.8, पालमपुर में 25.5, देहरा में 28.0, नेरी में 30.3, हमीरपुर में 30.6, ऊना में 32.6, बिलासपुर में 30.7, मंडी में 27.2, सुंदरनगर में 29.6, शिमला में 23.2, जुब्बड़हट्टी में 25.1, कसौली में 20.3, सोलन में 29.0, मशोबरा में 20.2, कुफरी में 17.1, नारकंडा में 18.1, नाहन में 28.8, धौला कुआं में 30.3, कल्पा में 23.4, समधो में 21.0, रिकांगपिओ में 23.4 और पांवटा साहिब में 30.0 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें: देर रात कांप उठे हिमाचल के पहाड़, किन्नौर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget