एक्सप्लोरर

Himachal: सोलन में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

Himachal Pradesh News: सोलन पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता से बार-बार झूठ कहने का काम किया है.

JP Nadda Himachal Visit: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल पहुंचे हैं. जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ. अपने आला नेताओं के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारों के साथ नड्डा का स्वागत किया. इसके बाद नड्डा ने ओल्ड डीसी ऑफिस से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक रोड शो निकाला और जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान जगत प्रकाश नेता ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा. 

कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलने का काम किया- नड्डा 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने का काम किया. तीन राज्य के विधानसभा के चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि वह मुश्किल बीजेपी राजस्थान जीत पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत दिया. जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले का ही साथ जनता देती है. देशभर के जनता को यह समझ आ चुका है कि कांग्रेस केवल झूठ बोलने का ही काम करती है. जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता से कांग्रेस ने जो वादे किए थे उनमें से एक विवाद अब तक पूरा नहीं हुआ.

काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- JP नड्डा 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए यहां की जनता से झूठ कहा. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को तीनों राज्यों में बुलाया और जनता को यह बताने के लिए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए. उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर भी जनता को यह सब समझाने में कामयाब रहे. जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह समझना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है और इसका असर पूरे देश में नजर आ रहा है. नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बैक गियर में चल रही है और जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हो रहे.

Himachal News: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला राम मंदिर का न्योता, बोले- 'दर्शन के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू
राहुल गांधी को घसीटा गया, छात्रों पर लाठीचार्ज, शिमला तक पहुंचा दिल्ली का गुस्सा, धरने पर CM सुक्खू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget