एक्सप्लोरर

Himachal Weather: सर्दी में भी गर्मी का एहसास, शिमला में अधिकतम तापमान ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Himachal Pradesh Weather News: 19 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस दौरान कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी की उम्मीद है.

Himachal Pradesh Weather Update: फरवरी महीने में जहां शिमला समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड से हाल बेहाल रहते थे. वहीं सर्दी के मौसम में इस बार पहाड़ पसीना-पसीना हो रहे हैं. इस साल फरवरी महीने की गर्मी ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शिमला (Shimla) में अधिकतम तापमान ने बीते 17 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 18 फरवरी के दिन शिमला में 23.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इससे पहले 19 फरवरी 2006 को 22.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

न्यूनतम तापमान ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
18 फरवरी के दिन ही शिमला शहर के न्यूनतम तापमान ने भी रिकॉर्ड तोड़े. शहर में 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इससे पहले साल 2015 में 23 फरवरी के दिन न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था. इसी तरह बीते दिनों सोलन में 29.5 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

कहां कितना डिग्री सेल्सियस तापमान?

ऊना- 30.4 
शिमला- 23.2 
सुंदरनगर- 28.5
भुंतर- 29.7 
कल्पा- 17.6
धर्मशाला- 26.5
नाहन- 25.3 
केलांग- 7.2
मनाली- 20.0
कांगड़ा- 27.0
मंडी- 29.2
बिलासपुर- 28.6
हमीरपुर- 27.3
चंबा- 27.3
डलहौजी- 20.6
नारकंडा- 17.4 
कुफरी- 17.0 

तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि, इस बार सर्दी के सीजन में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. फरवरी महीने में तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी हुई है. इस बार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी काम देखने को मिला. इसके चलते इस बार शिमला सहित कई हिस्सों में कम बर्फबारी हुई है और तापमान में भी काफी बदलाव आया है.

इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना
कम बर्फबारी की वजह से गर्मियों में भी तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि 19 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इस दौरान कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी होने की उम्मीद है, लेकिन तापमान कोई कमी नहीं आएगी.

Ration Card: APL कार्ड धारकों को सरकार की एक और सौगात, अगले महीने से अब मिलेगा इतना चावल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget