एक्सप्लोरर

Shimla MC Election: शिमला चुनाव के लिए तजिंदर पाल बिट्टू पर्यवेक्षक नियुक्त, इन नेताओं को मिली कमेटी में जगह

Shimla MC Election: कांग्रेस 11 साल बाद शिमला नगर निगम चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है. कांग्रेस नेतृत्व ने तजिंदर पाल बिट्टू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. सीएम चुनाव की खुद कमान संभालेंगे.

Shimla :नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है. बीते 11 साल से कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला चुनाव जीत नहीं सकी है. सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री खुद नगर निगम शिमला में पार्षद रहे हैं. ऐसे में वे शिमला नगर निगम में कांग्रेस की वापसी के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं. इस चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है. हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल बिट्टू को इन चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूरे चुनाव का नेतृत्व करेंगे.

हर्षवर्धन चौहान को मिली ये जिम्मेदारी

इसके अलावा नगर निगम शिमला चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को बनाया गया है. इस कमेटी में विनय कुमार, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, आशीष बुटेल और हरीश जनारथा सदस्य के रूप में काम करेंगे. प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की कमान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है. इस कमेटी में समन्वयक स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल होंगे. विधायक नंदलाल, मोहनलाल, अजय सोलंकी और विनोद सुल्तानपुरी इस कमेटी में सदस्य के तौर पर काम करेंगे. इसके अलावा कांग्रेस नेता नरेंद्र कटारिया, रजनीश किमटा, दयाल प्यारी और हरदीप सिंह बाबा को भी इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

शिक्षा मंत्री को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की कमान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को दी गई है. इस कमेटी के समन्वयक सुजानपुर से विधायक राजिंदर राणा होंगे. इस कमेटी में महेश्वर चौहान, संजय अवस्थी, रघुबीर सिंह बाली, इंद्र दत्त लखनपाल, देवेंद्र बुशहरी, राम कुमार, सुरेश कुमार, अमित पाल सिंह, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अमित नंदा और रितेश कपरेट को सदस्य तौर पर शामिल किया गया है. समन्वय कमेटी की कमान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को सौंपी गई है. समन्वय कमेटी में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर और किशोरी लाल को सदस्य बनाया गया है.

सोशल मीडिया और मीडिया संभालेंगे यह नेता

किसी भी चुनाव को जीतने में सोशल मीडिया बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का भी गठन किया गया है. इस कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट, अनीता वर्मा और किरण धांटा को शामिल किया गया है. चुनाव नियंत्रण कक्ष के लिए यशवंत छाजटा को प्रभारी और सौरव चौहान को सह प्रभारी बनाया गया है. इसमें यदुपति ठाकुर, प्रशांत शर्मा, चंदन राणा, अमित सैनी और शुभरा जिंटा सदस्य के तौर पर काम करेंगे.

ये भी पढ़ें :- Shimla MC Election: शिमला नगर निगम चुनाव में सभी वॉर्डों पर चुनाव लड़ेगी AAP, एंटी इनकंबेंसी के सहारे चलेगी झाड़ू?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget