एक्सप्लोरर

Shimla-Kalka Heritage Track: हिमाचल प्रदेश में लगभग तीन महीने बाद शिमला पहुंची ट्रेन, मंगलवार से शुरू होंगी नियमित सेवाएं

Shimla-Kalka Railway Heritage Track: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है. शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर शिमला के लिए 6 जुलाई से ही ट्रेन की आवाजाही बंद थी.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए खुशखबरी है. शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक (Shimla-Kalka Railway Heritage Track) पर ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है. रविवार को रेलवे ने इंजन का सफल ट्रायल किया है. सोमवार दोपहर यहां से शिमला से खाली ट्रेन कालका की तरफ गई. अब शाम के वक्त यह ट्रेन यात्रियों को लेकर शिमला की तरफ आएगी. यह ट्रायल सफल होने के बाद कल यानी मंगलवार से ट्रेन की नियमित आवाजाही शुरू हो जाएगी.

गौरतलब है कि भारी बारिश की वजह से शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर शिमला के लिए 6 जुलाई से ही ट्रेन की आवाजाही बंद थी. 14 अगस्त की सुबह यहां समरहिल के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया. इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से यहां ट्रेन की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. रेलवे ने युद्ध स्तर पर इसकी मरम्मत का काम किया और करीब डेढ़ महीने की कड़ी मेहनत के बाद यहां सीसी ग्रिप के जरिए पुल तैयार कर दिया गया है.

पर्यटक ले सकेंगे खूबसूरत सफर का मजा

मंगलवार से पहाड़ों की रानी शिमला घूमने के लिए आने वाले पर्यटक टॉय ट्रेन के सफर का मजा ले सकेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल से नवरात्रि के मौके पर शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिल सकेगी. यही नहीं, यहां आने वाले प्रवासी मजदूर भी बड़ी संख्या में इसी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं. प्रवासी मजदूरों को भी ट्रेन की आवाजाही शुरू होने से फायदा पहुंचेगा. रेलवे ने रिकॉर्ड समय में पुल तैयार कर सभी को बड़ी सुविधा दी है.

14 अगस्त को टूट गया था पुल

14 अगस्त की सुबह शिमला में आई आपदा में समरहिल के नजदीक रेलवे का यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसी हादसे में शिमला के शिव बावड़ी में 20 लोगों की जान चली गई थी. यह भूस्खलन शिमला के एडवांस स्टडी के नजदीक से शुरू होकर यूनिवर्सिटी रोड को नुकसान पहुंचता हुआ रेलवे ट्रैक और शिव मंदिर तक पहुंचा था. अगस्त महीने के अंत में यहां पुल को ठीक करने का काम शुरू हुआ और 30 सितंबर को इसे पूरा कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी का शिमला से था गहरा नाता, यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी के पक्ष में नहीं थे गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget