एक्सप्लोरर

Himachal: कांग्रेस के बागी पूर्व MLA इंद्र दत्त लखनपाल को शिमला नगर निगम का नोटिस, जानिए क्या है मामला

Shimla Municipal Corporation: नोटिस मिलने के बाद इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि काफी समय तक चुप रहे. अब कई ऐसी बातें मुख्यमंत्री सुक्खू को अंदर तक चुभने वाली बोल सकते हैं.

Himachal News: कांग्रेस के बागी नेता और राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गर्म है. सियासत की वजह कांग्रेस के छह बागी हैं. नगर निगम शिमला ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है.

लखनपाल को 23 मार्च की सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा गया है. नगर निगम शिमला ने कांग्रेस के बागी को हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 253 का नोटिस थमाया है. 

मैं भी बहुत कुछ जनता हूं- लखनपाल

कांग्रेस के बागी नेता इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि नगर निगम ने अवैध निर्माण पर स्पष्टीकरण की मांग की है. नोटिस में पूछा गया कि घर को क्यों न तोड़ा जाए? इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि उनका घर लोगों के दिल में है. अलग बात है कि सरकार ने लोगों के दिल भी तोड़ दिए हैं. इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि काफी समय तक चुप रहे. अब कई ऐसी बातें मुख्यमंत्री को अंदर तक चुभने वाली बोल सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहे हैं और बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन एहसान फरामोश नहीं हैं.

'CM सुक्खू को भ्रमित किया जा रहा है'

जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को भ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की. हर बार कहा गया कि सरकार बहुत अच्छी चल रही है. इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि उस वक्त भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सुक्खू के आसपास वाले भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.

'फटकार के अलावा कुछ नहीं मिला'

इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं से 1 हजार 500 रुपए के फार्म भरवाए. आज महिलाएं पूछतीं हैं कि 1 हजार 500 रुपए कब मिलेंगे. प्रदेश के युवा रोजगार का सवाल पूछते हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने वादे खूब किए. लेकिन, बातों को याद दिलवाने पर मुख्यमंत्री से फटकार के अलावा कुछ नहीं मिला. इंद्र दत लखनपाल ने नगर निगम शिमला की नोटिस को दुर्भावना से की जा रही कार्रवाई बताया.

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है. कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह खुद कह रही हैं कि कार्यकर्ता हताश हैं. उनके काम नहीं हो रहे हैं. इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि यह स्थिति तब है, जब मुख्यमंत्री ने सभी को कैबिनेट रैंक बांट दिए. इस बीच प्रतिभा सिंह को कहना पड़ रहा है. पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री से बड़ा दिल रखने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि सरकार द्वेष से नहीं बल्कि प्रेम से चलती है.

Himachal Politics: 'CM सुक्खू को हटाने का फैसला हो चुका है', जयराम ठाकुर ने क्यों किया यह बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक पर हर्ष महाजन का बड़ा सवाल- बोले- 'आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां'
हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक पर हर्ष महाजन का बड़ा सवाल- बोले- 'आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां'
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, महिलाओं को ₹1500 पेंशन को मंजूरी, महिलाओं को ₹1500 पेंशन
हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, महिलाओं को ₹1500 पेंशन को मंजूरी, महिलाओं को ₹1500 पेंशन
हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा सख्त रुख, कहा- आउटसोर्स भर्तियां युवाओं के अधिकारों का हनन.
हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा सख्त रुख, कहा- आउटसोर्स भर्तियां युवाओं के अधिकारों का हनन.
भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला हिमाचल मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर, 5 जिलों में अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला हिमाचल मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर, 5 जिलों में अलर्ट

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |
Marco Rubio India Visit: थोडी देर में पीएम से मिलेंगे मार्को रूबियो | Breaking News
PM Modi Rojgar Mela: भारत के युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत- पीएम | Government Job | Youth Employment
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी
'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है…’ भट्ठे में काम करने वाली महिला ने माथे पर ईंट रखकर किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है’ भट्टी में काम करने वाली ने माथे पर ईट रखकर शानदार डांस, वीडियो वायरल
IPL 2026: 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
'खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज...', बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह
'खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज...', बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह
Embed widget