एक्सप्लोरर

Shimla News: मातम में बदल गई नए साल की खुशियां! खाई में जा गिरी गाड़ी, तीन युवकों की मौत

Shimla Road Accident: शिमला के मतियाना में तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा देर रात करीब 10:30 बजे हुआ. फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है.

Road Accident in Shimla: जिस वक्त पूरा देश साल साल 2025 का इंतजार कर रहा था, उस वक्त शिमला के मतियाना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों युवक शिमला से रामपुर की तरफ जा रहे थे. शिमला के तहत आने वाले ठियोग उपमंडल में मतियाना पेट्रोल पंप के पास जब गाड़ी पहुंची, तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों के मुताबिक उस वक्त मंगलवार (31 दिसंबर) रात के करीब 10:30 बज रहे थे. नेशनल हाईवे- 05 पर हादसे का शिकार हुई टैक्सी का नंबर HP-02-AA-0169 है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी 

जिस वक्त यह सड़क हादसा हुआ, उस वक्त पूरे इलाके में जोरदार आवाज सुनाई दी. इसके बाद इलाके के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, पास जाकर देखने से पता चला कि एक गाड़ी सड़क से कई मीटर नीचे  खाई में जाकर गिरी हुई थी. लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी तीनों लोगों को गाड़ी से निकालने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति की सांस चल रही थी. लेकिन, सड़क तक पहुंचने से पहले ही तीसरे युवक ने भी सांस लेना बंद कर दिया. 

मृतकों की पहचान कर रही है शिमला पुलिस 

ठियोग डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि यह दु:खद हादसा बीती रात पेश आया है. फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह लोग जिला किन्नौर के रहने वाले थे और शिमला से रामपुर की तरफ जा रहे थे. हादसे की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आगामी कार्रवाई को अमल में ला रही है. तीनों मृतकों का शव फिलहाल ठियोग सिविल अस्पताल में रखा गया है. 

ये भी पढ़ें-  New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने शिमला पहुंचे सैलानियों को मायूसी लगी हाथ, जानिए क्या है वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget