एक्सप्लोरर

Shimla Ropeway News: शिमला में बनेगा रोपवे स्टेशन, 14 किलोमीटर में होंगे 15 स्टेशन, सफर होगा आसान

शिमला में रोपवे स्टेशन बनाया जाएगा. इसमें 14.69 किलोमीटर में 15 स्टेशन बनाए जाएंगे इस प्रोजेक्ट पर 1546 करोड़ रुपए खर्च होंगे. ये रोपवे बनने के बाद कुल्लू, चंबा, सोलन और कांगरा में रोपवे बनाए जाएंगे.

शिमला जो अपने प्रसिद्ध मॉल रोड, बाजार और छोटी-छोटी गलियों कि वजह से जाना जाता है उस शहर को मल्टी-स्टेशन रोपवे की सौगात मिलने जा रही है. इसके लिए पिछले महीनें  केंद्र के आर्थिक कार्य विभाग ने एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली है. इस प्रोजेक्ट पर 1546 करोड़ रुपयों का खर्च आ सकता है. अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए भूमी से जुड़ी जांच भी पूरी कर ली गई है और सभी स्टेशनों के लिए जमीन की पहचान भी कर ली गई है. शिमला में बनने वाले  रोपवे के साथ 15 स्टेशन (14.69 किलोमीटर) पांच लाइनों में बनाए जाएंगे.

42 लाख से ज्यादा पर्यटक हर साल आते हैं घूमने
पहली ब्लू लाइन होगी जो 3.67 किलोमीटर की होगी. 4.67 किलोमीटर में ग्रीन लाइन, 2.9 मेजेंटा लाइन, 2.1 और  रेड 2.5 किलोमीटर में होगी. रोपवे प्रोजेक्ट के पहले फेज में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को कवर किया जाएगा. इस समय शिमला की जनसंख्या 3 लाख के आस पास है. वहां बड़ी संख्या में निजी वाहन, बस खड़ी होती हैं, लेकिन मार्च से जून के टूरिस्ट सीजन में कारों और ट्रकों की  लंबी कतारे लग जाती हैं.सरकारी आंकड़ो के मुताबिक शिमला में इस साल अप्रैल तक 70,937 रजिस्टर्ड वाहन थें. तकरीबन 42 लाख पर्यटक पर साल हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं इनमें से 70 प्रतिशत पीक सीजन के दौरान आते हैं. इस दौरान वाहनों की संख्या 4 लाख तक पहुंच जाती है.

Shimla News: शिमला के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का 28 सितंबर को होगा उद्घाटन, मिलेंगी ये सुविधाएं

शहरी विकास, नगर नियोजन और आवास मंत्री सुरेश ने कहा कि यातायात के इस साधन को अपनाने से जगह खाली हो जाएगी. अंग्रेजो के जमाने में शिमला में  घोड़े की सवारी और हाथ से चलने वाला  रिक्शा ही चलता था. समय बीतने के साथ जनसंख्या बढ़ी लेकिन जगह नहीं. रोड को बढ़ाने के बाद भी कई लोग घरों के सामने कार खड़ी कर देते हैं. रोपवे के द्वारा यातायात में सुलभ हो जाएगा.रोपवे तारादेवी, आईएसबीटी, कासुमप्ति, मॉल रोड, लिफ्ट प्वाइंट, संजौली और सचिवालय के इलाकों को कवर करेगा.आईएसबीटी से संजौली ब्लू लाइन सबसे बड़ी होगी जिसमें 6 स्टेशन आएंगे. लिफ्ट प्वाइंट से  लेकर सचिवालय तक रेड लाइन सबसे छोटी होगी. अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन और ब्लू लाइन में पर्यटकों को कवर किया जा सकेगा. सुत्रों के मुताबिक चुनाव को देखते हुए सरकार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को विकसित करने पर जोर दे रही है. सराकार ने पूरे प्रदेश में रोपवे प्रोजेक्ट के 5000 करोड़ जारी किए हैं. सरकारी कंपनी रोपवे और तीव्र परिवहन प्रणाली विकास निगम के हाथ  में इस रोपवे प्रोजेक्ट का जिम्मा है. शिमला में रोपवे बनने के बाद कुल्लू, चंबा, सोलन और कांगरा में रोपवे बनाए जाएंगे.

Himachal News: चुनाव आयोग का आज हिमाचल दौरा, विधानसभा चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget