एक्सप्लोरर

Himachal Monsoon Update: हिमाचल में मानसून की बारिश ने तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड, जुलाई महीने में 437.5 मिलीमीटर बारिश

Himachal Monsoon Alert: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई. लगातार हो रही बारिश की वजह से कई रिकॉर्ड भी टूटे. इस साल जुलाई में हुई बारिश ने बीते 43 सालों के रिकॉर्ड तक ध्वस्त कर डाले.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में इस बार हुई मानसून की बारिश ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस साल जुलाई महीने में सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. अगर पिछले कई सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो पिछले 100 सालों में सातवीं बार ऐसी बारिश जुलाई महीने में दर्ज की गई. इससे पहले साल 1980 में जुलाई के महीने में 477 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. साल 1980 के बाद यह दूसरी बार इतनी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.

जुलाई महीने में 437.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज
वहीं, मानसून के इस सीजन में 56 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. मानसून सीजन के दौरान सबसे ज्यादा बारिश सिरमौर में हुई. यहां 1 हजार 326 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इससे पहले जुलाई महीने में साल 1914 में 495.4 मिलीमीटर, साल 1925 में 450 मिलीमीटर, साल 1946 में 462 मिलीमीटर, साल 1949 में 548.6 मिलीमीटर, साल 1958 में 452 मिलीमीटर और साल 1980 में सबसे अधिक 477.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. साल 1980 के बाद साल 2023 में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. इस साल जुलाई महीने में 437.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

अगस्त में भी बारिश से नहीं मिलेगा छुटकारा
जुलाई के बाद अब अगस्त महीने में भी हिमाचल प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन अगस्त से लेकर सात अगस्त तक एक बार फिर मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना जाहिर की है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन और चार अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी और शिमला जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा चंबा, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: Haryana Violence: गुरुग्राम में मस्जिद के इमाम की हत्या, विहिप ने की NIA जांच की मांग, पलवल में 25 झोपड़ियों में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget