एक्सप्लोरर

केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'खुद पर बुराई को न होने दें हावी'

Himachal Pradesh News: राष्ट्रपति की द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल प्रवास पर हैं. उन्होंने सोमवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.

Himachal Pradesh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है. उन्होंने कहा कि पहले परिवर्तन की गति इतनी तेज नहीं थी. आज हम चौथी औद्योगिक क्रांति के दौर में हैं. सोमवार को धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे नए क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं. 21वीं सदी की शुरुआत में कोई नहीं जानता था कि अगले 20 या 25 सालों में लोगों को किस तरह के कौशल की जरूरत होगी. इस तरह मौजूदा कौशल भविष्य में भी उपयोगी नहीं रहेंगे. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'कवि शिरोमणि रविन्द्रनाथ टैगोर कवि और संगीतकार के साथ महान शिक्षाविद एवं शिक्षक भी थे. इसलिए उन्हें गुरुदेव कहा जाता है. उनका मानना था कि प्रकृति छात्रों की सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है.' राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की धरती प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है. उन्होंने प्रदेश के वातावरण की तारीफ की. उन्होंने कहा कि हिमाचल के वातावरण में सुखद अनुभूति का एहसास होता है.

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का संबोधन

राष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं चाहती हूं कि आप सभी कितनी भी मुश्किल परिस्थिति में हों, बुराई को कभी भी हावी न होने दें. बुराई का मार्ग कितना भी सुगम क्यों न हो, हमेशा अच्छाई का ही पक्ष लें. करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का आदर्श बनाएं. मूल्यों पर आधारित आपका जीवन सफल होने के साथ-साथ सार्थक भी होगा.'

स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए दी  सलाह

राष्ट्रपति ने कहा कि हर व्यक्ति में अच्छाई और बुराई दोनों की क्षमता होती है. इसलिए कितनी भी कठिन परिस्थिति में क्यों न हों, कभी भी बुराई को हावी न होने दें. छात्रों को हमेशा अच्छाई का पक्ष लेना चाहिए. राष्ट्रपति ने छात्रों से करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को आदर्श बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मूल्यों के आधार पर सफल और सार्थक जीवन जी सकते हैं. युवाओं में विकास की अपार संभावनाएं जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए. बता दें कि राष्ट्रपति की द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल प्रवास पर हैं. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल भी मौजूद रहे. 

अनुराधा राणा को कांग्रेस ने क्यों बनाया प्रत्याशी? लाहौल स्पीति में त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget