एक्सप्लोरर

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, कई घर और पशु बहे, 11 लोग लापता

Himachal Weather: प्रदेश में भारी बारिश से भारी तबाही हुई है. मंडी जिले में बादल फटने से खेत बह गए, सड़कें बंद हैं, और जनहानि हुई है. पंडोह डैम से पानी छोड़ने से ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया है.

Himachal Pradesh Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 10 दिनों में ही भारी तबाही मचाई है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मंडी जिले में बादल फटने की कई घटनाएं सामने आई हैं. करसोग उपमंडल में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है.

खेत बह गए हैं और सड़कें बंद हो गई हैं. एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग लापता हैं. मंडी के गोहर क्षेत्र के स्यांज गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि, मां-बेटी को समय रहते बचा लिया गया.

बारिश के चलते मंडी जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है. पंडोह बाजार में जलभराव से हालात बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया. बाखली और कुकलाह पुल बह गए हैं. वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है. पटीकरी जल विद्युत परियोजना को भी भारी नुकसान हुआ है.

घर-गौशालाएं, घोड़े-बकरियां और पशु बहे
मंडी में 50 लोगों को अलग अलग जगह से रेस्क्यू किया गया. 11 और 13 नंबर टनल में मंडी-मनाली रोड पर हणोगी के पास भारी बारिश और लैंडस्लाइड हुआ है. टनल बंद हो गई है. बताया जा रहा है कि टनल में कुछ लोग फंसे हुए हैं. मंडी के ही धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लौंगनी पँचायत के गांव स्याठी गांव में रात को हुई बारिश से एक दर्जन घर, गौशालाएं, दर्जनों घोड़े, पशु-बकरियों के बहने की सूचना है.

भारी बारिश से पंडोह डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिस कारण लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है. मंडी शहर में ब्यास नदी का पानी पंचवक्त्र मंदिर तक पहुंच गया. धर्मपुर की लौंगनी पंचायत में कई घर, गौशालाएं और मवेशी पानी की चपेट में आ गए. इंदिरा आवास कॉलोनी और रघुनाथपुर इलाके में रात भर राहत-बचाव अभियान चलता रहा.

15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
हमीरपुर जिले के सुजानपुर के खेरी गांव में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से दो दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए. राहत की बात यह है कि पुलिस ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उधर सुजानपुर में ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. खतरे को देखते हुए सुजानपुर पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है.

जगह-जगह हो रहे लैंडस्लाइड
शिमला में बीते तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे हालात बिगड़ गए हैं. कई संपर्क मार्ग बंद हैं. जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं. विद्युत परियोजनाओं में गाद आने से शहर में आने वाली पानी की आपूर्ति बाधित हुई है. अभी तक गनीमत ये रही है कि शिमला में अभी बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

भारी बारिश होने की संभावना
मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी-नालों से दूर रहें. अगले 3 घंटों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget