एक्सप्लोरर

HP: विधायक डॉ. हंसराज की चेतावनी, संस्थान नहीं खोले तो करूंगा 'आमरण अनशन'

Himachal Pradesh politics: बीजेपी विधायक हंसराज ने कहा कि विपक्ष में रहकर प्रदेश के हित के बारे में बात किया करते थे, लेकिन अब बदल गए हैं.

HP News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के बजट सत्र के दूसरे दिन बीजेपी विधायक डॉ. हंसराज ने अपने संबोधन के दौरान आमरण अनशन चेतावनी दे डाली. जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि अगर बंद किए गए संस्थान नहीं खोले और विधायक विकास निधि जल्द जारी नहीं की गई, तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे.

सदन में नियम- 67 के तहत हो रही चर्चा में अपने संबोधन के दौरान डॉ. हंसराज ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर बहुत खुश हुए थे. राजघराने की जगह एक चालक के बेटे को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया था. हंसराज ने कहा कि विपक्ष में रहकर प्रदेश के हित के बारे में बात किया करते थे, लेकिन अब बदल गए हैं.

पूरे प्रदेश के बारे में सोचें CM सुक्खू: डॉ. हंसराज

डॉ. हंसराज ने कहा कि सदा के लिए कोई मुख्यमंत्री नहीं होता. मुख्यमंत्री को संस्थान खोलने के बारे में विचार करना चाहिए. डॉ. हंसराज ने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपने क्षेत्र नादौन को न देखें. उन्हें अन्य जगहों का काम भी देखना है. मजाकिया अंदाज हंसराज ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो चुराह विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने मुख्यमंत्री का इंतजार करना पड़ेगा.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जताया आभार 

चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि उनका इलाका पिछड़ा हुआ है. यहां बर्फबारी के दौरान इलाके के संपर्क पूरे प्रदेश से कट जाता है. उन्होंने कहा कि संस्थान बंद करने की वजह से यहां जेसीबी मशीन तक की परेशानी हो गई है. उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री के एक फोन करने के बाद उनके इलाके की सड़कों को बहाल किया गया. हंसराज ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने लोगों की मदद के लिए संस्थान खोले थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से इन संस्थानों को बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: HP: 'तथ्य लाए तो दे दूंगा इस्तीफा' पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का सुरेश कुमार पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, कांग्रेस-BJP ने किया प्रदर्शन
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget