एक्सप्लोरर

Himachal: 'आतंकवादी ठिकाने नष्ट होने तक चले ऑपरेशन सिंदूर', शहीद दिलावर खान के पिता की केंद्र से बड़ी अपील 

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी करमदीन ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों का गुस्सा शांत हुआ है. 

Himachal Pradesh News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय सेना के शहीद और मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित नायक दिलावर खान के पिता करमदीन ने केंद्र सरकार से इमोशनल अपील की है. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी करमदीन ने केंद्र सरकार से कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को तब तक जारी रखा जाए, जब तक सभी आतंकवादी ठिकाने नष्ट नहीं हो जाते.

शहीद दिलावर खान के पिता करमदीन ने शनिवार (10 मई) को कहा, "वह भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार से बहुत खुश हैं, जिन्होंने पहलगाम हमले के बाद आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे."

'पाकिस्तान के खिलाफ सेना की कार्रवाई से गुस्सा हुआ शांत' 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घरवासड़ा गांव के निवासी करमदीन ने कहा, "22 अप्रैल के हमले के जवाब में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई से देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिजनों का गुस्सा शांत हुआ है."

घायल होने पर भी आतंकवादी को किया था ढेर 

दरअसल, दिलावर खान 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब घाटी में आतंकियों के खिलाफ जारी एक तलाशी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे. 28 साल के नायक दिलावर खान घायल होने के बावजूद एक आतंकवादी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. इस मुठभेड़ में वह अपनी जान गंवाने से पहले अपने साथी जवानों की जान बचाने में कामयाब हुए थे. 

नायक दिलावर खान के इस योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च शांति कालीन वीरता पुरस्कारों में से एक कीर्ति चक्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया गया था.

बता दें कि 28 राष्ट्रीय राइफल्स/आर्टिलरी के जवान दिलावर खान 2024 में कुपवाड़ा मुठभेड़ (जम्मू और कश्मीर) में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था. इस वीरतापूर्ण कार्रवाई के दौरान नायक दिलवर खान गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बावजूद चोटों से परवाह किए बगैर उन्होंने आतंकवादी को जाने नहीं दिया. उन्होंने आतंकवादी को नजदीक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. फिर अपने घावों के कारण दम तोड़ दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget