एक्सप्लोरर

'जिस EVM से जीते, अब उसी पर सवाल', CM सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना

Himachal News: हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए. इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव कांग्रेस की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, जहां एग्जिट पोल में कांग्रेस की बहुमत के साथ सरकार बनती हुई दिखाई जा रही थी. वहां भाजपा ने लगातार तीसरी बार बहुमत लेकर सत्ता हासिल कर ली.

इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए. हाल ही में एक निजी टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ईवीएम पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो चुनाव आयोग को शंका दूर करनी चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि देश में बैलट पेपर पर चुनाव करवाए जाने की जरूरत है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इसी बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है.

जनमत का अपमान कर रहे CM सुक्खू- जयराम ठाकुर 

मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके सभी 40 विधायक ईवीएम से चुनाव के बाद ही चुनकर आए हैं. इसके बाद वे राज्य के मुख्यमंत्री भी बने हैं. ऐसे में वे ईवीएम की ही विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सियासी आकाओं को खुश करने के लिए गैर जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक बयान दे रहे हैं. राज्य में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. यह बेहद शर्मनाक है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लोकतंत्र, जनादेश और जनमत का अपमान कर रहे हैं.

कांग्रेस की हार का कारण सफेद झूठ बोलना- जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण इसका सफेद झूठ बोलना है. कांग्रेस बार-बार झूठ बोलने का काम करती है. कांग्रेस की हार का कारण देशभर में कांग्रेस की राज्य सरकारों का प्रदर्शन भी है. कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है, वहां प्रदेश हित की बजाय स्वार्थ के लिए काम किया जा रहा है. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए जनता से झूठ कहा और झूठी गारंटियां दी. जिन झूठी गारंटियों ने कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में जीत दिलाई, उन्हीं झूठी गारंटियों की वजह से कांग्रेस हरियाणा का चुनाव हार गई. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की सच्चाई जानती है और इसी का सबक जनता ने कांग्रेस को सिखाया है.

ये भी पढ़ें-

शिमला के बाजारों में वेंडिंग जोन पर ब्लू लाइन लगाने का काम शुरू, संजौली को लेकर मेयर ने क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget