एक्सप्लोरर

जयराम ठाकुर ने क्यों किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जिक्र? सुक्खू सरकार को दे डाली ये चुनौती

Jai Ram Thakur News: हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि जनता यह तय करेगी कि वह किसे बहुमत देना चाहती है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को चुनौती दी है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटियां देकर सरकार बनाई और अब वह गारंटियां झूठी साबित हुई हैं.

कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सरकार में जरा भी नैतिकता है, तो दोबारा जनमत हासिल करने के लिए चुनाव में उतरना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता यह तय करेगी कि वह किसे बहुमत देना चाहती है. जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अब तक का कार्यकाल उलट-पुलट और हास्यास्पद रहा है.

जयराम ठाकुर ने किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का जिक्र

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बंद हुए संस्थानों को लेकर भी सवाल खड़े. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने की बात करती रही, लेकिन सरकार ने प्रभावहीन फैसले ही लिए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2024 हिमाचल प्रदेश में अस्थिरता का साल रहा है. उन्होंने कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उल्टा-पुल्टा शो में सबकुछ उल्टा हुआ करता था, इसी तरह सरकार के काम करने का तरीका भी रहा. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे सरकार में फैसले लिए जाते हैं और जब जग हंसाई होती है, तो उन फसलों को वापस ले लिया जाता है. 

टॉयलेट सीट टैक्स से लेकर यूरिन शुल्क पर तंज

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि टॉयलेट सीट टैक्स, समोसा जांच और जंगली मुर्गा प्रकरण से लेकर दिसंबर के अंत में नगर निगम शिमला ने यूरिन शुल्क पर इस साल को खत्म किया. उन्होंने कहा कि सरकार जेंडर इक्वलिटी के नाम पर महिलाओं का शुल्क माफ करने की बजाय पुरुषों को भी शुल्क लगा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य भर में बेहद हास्यापद स्थिति पैदा हुई है.

कांग्रेस सरकार कर रही वादाखिलाफी- जयराम ठाकुर 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले साल में अनुभव कम होने की वजह से गलत फैसला हो सकते हैं, लेकिन दूसरे साल में भी इसी तरह के फैसले होते रहे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के फैसलों में परिपक्वता नजर नहीं आती है. जयराम ठाकुर ने कहा कि साल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रेस वार्ता कर लोगों से बिजली सब्सिडी सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं, जबकि सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की बात कही गई थी. जयराम ठाकुर ने इसे कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी करार दिया.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं हिमाचल के चिल्ड्रन ऑफ स्टेट? जिन्हें 15 दिनों के टूर पर ले जा रही सुक्खू सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget