एक्सप्लोरर

HP Election 2022: विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद CM जयराम ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Jai Ram Thakur on HP Election: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बीजेपी जोरदार चुनाव अभियान करेगी. साथ ही सरकार द्वारा किए गए काम जनता देख रही है.

Jai Ram Thakur Reaction on HP Election: भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश में होने वाले असेंबली इलेक्श की तारीखों का एलान कर दिया. इस ऐलान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आई है. सीएम ठाकुर ने चुनाव की तारीखों का स्वागत किया है और यह भी बताया है कि वह इस जंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हिमाचल सीएम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा इलेक्शन को लेकर बीजेपी मजबूती से चुनाव अभियान चलाएगी. जल्द ही में बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व, पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह जनता से मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं. 

'इस बार बीजेपी तोड़ेगी 37 साल पुरानी परंपरा'
जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि 1985 से बने मिथक को इस बार बीजेपी तोड़ने वाली है. इस बार बीजेपी दोबारा सत्ता में आएगी और पार्टी रिपीट न होने वाली परंपरा को तोड़कर दिखाएगी. हिमाचल में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ है. 

यह भी पढ़ें: ABP C-Voter Opinion Poll 2022: बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिजली-पानी...क्या है हिमाचल चुनाव में बड़ा मुद्दा? ओपिनियन पोल में मिला हैरान करने वाला जवाब

हिमाचल में शुरू हुईं परियोजनाओं की दी जानकारी
जय राम ठाकुर ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और राज्य के भले के लिए अपनी राय रखना और फैसले लेना जाती है. वहीं, उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मदद से हिमाचल सरकार ने एम्स अस्पताल, अटल सुरंग, वंदे भारत ट्रेन सहित कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं और कई पूरी भी हो गई हैं. सीएम ठाकुर ने बताया कि केंद्र की मदद से हिमाचल में विकास के लिए 10 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई है. जहां जरूरत पड़ी, पीएम मोदी की केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल की मदद की. जनता भी यह बात जानती है. 

आम आदमी पार्टी को लेकर सीएम ठाकुर की प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही रहा है. हालांकि, एक और बड़ी पार्टी अब प्रदेश की राजनीति में कदम रखने जा रही है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने कोशिश तो की, लेकिन हिमाचल में उन्हें निराशा ही हाथ लगी इसलिए उन्हें लौटकर जाना पड़ा.

8 दिसंबर को आ जाएंगे चुनाव के नतीजे
आपको बता दें, 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी. यानी 8 दिसंबर को यह फैसला हो जाएगा कि हिमाचल की गद्दी किसको मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget