एक्सप्लोरर

डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा हिमाचल का यह ऐतिहासिक संस्थान, सुक्खू सरकार ने जारी की अधिसूचना

Himachal News: हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा. हिमाचल सरकार ने मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है. हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा. इसका नाम अब डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MS-HIPA) होगा.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 1 जनवरी 2025 को कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी. मंगलवार (21 जनवरी) को राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. पिछली राज्य कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई थी.

जानें हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का इतिहास

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (HIPA) की स्थापना 1 जनवरी, 1974 को हुई थी. यह संस्थान शिमला से मशोबरा रोड पर लगभग 12 किलोमीटर दूर फेयर लॉन्स में है. यह संस्थान एक ऐतिहासिक इमारत में स्थित है. शांत और मनोरम परिवेश वाले इस भवन में विशाल और शानदार लॉन हैं. इसका निर्माण मूल रूप से ब्रिटिश भारत के विदेश कार्यालय के आर. डिक्सन ने करवाया था. बाद में इसे मलेरकोटला के नवाब मुजफ्फर अली खान क्विज्जलबाश ने खरीद लिया.

50 साल बाद नाम में बदलाव

साल 1947 में उनके पाकिस्तान चले जाने पर यह संपत्ति पंजाब सरकार के पास आ गई, जिसने इसे सर्किट हाउस में बदल दिया. नवंबर, 1966 में राज्यों के पुनर्गठन के समय यह संपत्ति हिमाचल प्रदेश सरकार को हस्तांतरित कर दी गई. बाद में इसे संस्थान की स्थापना के लिए चुना गया. समय के साथ यह संस्थान एक पूर्ण प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विकसित हो गया है. इसमें वे सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार के संस्थान में होनी चाहिए. हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अब डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन हो गया है.

CM सुक्खू ने डॉ. सिंह को किया याद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह राज्य सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का देश का योगदान विकास महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनका हिमाचल प्रदेश से भी विशेष नाता था. वे हमेशा ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों में अपना योगदान देते रहे.

ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनकी याद में इस ऐतिहासिक भवन को अब जाना जाएगा. उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया. भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा. उनके कार्य सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: 'हिमाचल के संसाधनों को लूटने वाले...', कांगड़ा में बीजेपी पर भड़के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
Shimla News: शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
शिमला में दिखेंगे दुनिया के 7 अजूबे! कबाड़ से तैयार हो रहे शानदार सेल्फी प्वाइंट
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
हिमाचल में 18-22 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, 20-21 को लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की चेतावनी

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget