एक्सप्लोरर

Himachal Weather News: हीटवेव के बाद हिमाचल में मौसम हुआ सुहाना, मानसून को लेकर IMD ने दी बड़ी अपडेट

Himachal Weather Forecast: हिमाचल के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से हीटवेव से लोग परेशान थे. मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री पहुंच गया था. मौसम विभाग ने इससे जल्द निजात मिलने की संभावना जताई है.

Himachal Pradesh Weather Update: देश भर में अब भी गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते दिनों पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी भारी गर्मी पड़ी. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से हीटवेव की चपेट में आने से लोग गर्मी से परेशान दिखे. आलम यह था कि पहाड़ों की रानी शिमला में भी लोगों को हीट वेव से दो-चार होना पड़ा. हालांकि, अब हिमाचल की जनता को हीट वेव से निजात मिल गई है. आने वाले दिनों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान सामान्य बने रहने का अनुमान है. इस दौरान मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है.

हिमाचल में कब दस्तक देगा मानसून?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को हीटवेव से निजात मिल चुकी है. आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि 20 जून के बाद प्रदेश में अच्छी खासी बारिश होने के आसार हैं.  सुरेंद्र पॉल ने कहा कि अब तक के ट्रेंड के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून के वक्त पर पहुंचने की संभावना है. प्रदेश में मानसून 20 जून से 22 जून के आसपास पहुंच सकता है. आने वाले दिनों में इसमें बदलाव भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल वक्त पर मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना है.

हिमाचल में कैसा रहा पारा?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को डलहौजी में 28.3 डिग्री, चंबा में 35.4 डिग्री, धर्मशाला में 32.4 डिग्री, शिमला में 26.4 डिग्री, मनाली में 23.7 डिग्री, केलांग में 16.7 डिग्री, ऊना में 40.4 डिग्री और कसौली में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह सोलन में 32.0 डिग्री, नाहन में 34.0 डिग्री, धौलाकुआं में 38.8 डिग्री, सुंदरनगर में 36.0 डिग्री और मंडी में 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मामला, विक्रमादित्य सिंह बोले- 'इस तरीके की कोई भी घटना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget