एक्सप्लोरर

हिमाचल के इन छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 76 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. राज्य में 76 सड़कें बंद हैं और 43 ऊर्जा योजनाएं भी बाधित हैं. जानें किस जिले में कितनी बारिश हुई है.

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. राज्य में पहले ही भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से काफी नुकसान हो चुका है. भारी बारिश के बीच अब राज्य में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जिन जिलों में ज्यादा बारिश हुई है उन जिलों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए लोगों की सचेत रहने की बात कही गई है. 

बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है. राज्य में बारिश जारी रहने के बीच स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार को 12 में से छह जिलों - किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बुधवार तक के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

कुल 76 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

राज्य आपात अभियान केंद्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (हिन्दुस्तान-तिब्बत सड़क) समेत कुल 76 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं. शिमला में 34, मंडी में 26, कांगड़ा में 10, कुल्लू में दो और किन्नौर, ऊना, सिरमौर तथा लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सड़क बंद है. केंद्र ने बताया कि राज्य में 43 ऊर्जा योजनाएं बाधित हैं.

जानें किस जिले में कितनी हुई बारिश?
राज्य में मध्यम स्तर की बारिश जारी है और सोमवार शाम से अब तक नैना देवी में 90.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. इसके बाद मालरों में 80 मिमी, बरठी में 76.2 मिमी, ऊना में 38.2 मिमी, चोपाल में 32 मिमी, ओलिंडा में 26 मिमी, ब्राह्मणी में 26.4 मिमी और कसौली में 22 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.

अधिकारियों के अनुसार, 27 जून से सात सितंबर तक मानसून के दौरान राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 158 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 30 लापता हैं. इस दौरान राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें: संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शनों पर शिमला के विधायक हरीश जनारथा, 'लोगों को तंग न करें, सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget