एक्सप्लोरर

Himachal Rajya Sabha Elections: 'कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी', विधायकों की नाराजगी पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Pratibha Singh News: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधायकों की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव जीतेंगे.

Himachal Rajya Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव हो रहा है. चुनाव में सभी 68 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है. इस बीच कुछ कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी है कि कुछ नाराज विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ वोट किया है. इस बीच हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वे भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों की अंतरात्मा उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देगी.

प्रतिभा सिंह ने कहा-कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए संकट की घड़ी है. भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी उतारा हुआ है. बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के साथ केंद्र सरकार का आशीर्वाद है.ऐसे में वे भी कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी. प्रतिभा सिंह ने विधायकों की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि डॉ. सिंघवी चुनाव जीतेंगे.

राजेंद्र राणा को स्थान देने में हुई देरी- प्रतिभा सिंह 

विधायकों की नाराजगी को लेकर प्रतिभा सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि सुजानपुर से प्रो. प्रेम कुमार धूमल को चुनाव हारने वाले राजेंद्र राणा को उम्मीद थी कि उन्हें सरकार में उचित स्थान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा को स्थान मिलने में देरी हुई है. हालांकि उन्हें मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आने वाले वक्त में उन्हें अच्छा पद दिया जाएगा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने यह भी परेशानी थी कि दो-तीन नेताओं को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही कैसे एडजस्ट किया जाए? उन्होंने कहा कि पार्टी ने नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की है. नाराज विधायकों को भी सरकार में जगह दी जाएगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो लोग नाराज हैं, उन्हें कांग्रेस गले लगाएगी. प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतरात्मा की आवाज को लेकर कोई कुछ नहीं कह सकती. संभव है कि कुछ विधायकों के दिल में कुछ और हो और बाहर कुछ और.

इसे भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता', जयराम ठाकुर का दावा, क्या हिमाचल में खेला होगा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget