एक्सप्लोरर

हिमाचल के ताबो में माइनस 8.3 तक लुढ़का न्यूनतम तापमान, शुष्क ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. ताबो में तो रात के वक्त न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री तक लुढ़क रहा है.

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में पड़ रही शुष्क ठंड लोगों की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है. अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश के बाद नवंबर महीने में भी अब तक 100 फीसदी कम बारिश हुई है.

नवंबर के 23 दिनों में आमतौर पर 13.3 मिलीमीटर तक बारिश होती है, लेकिन अब तक शून्य मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले अक्टूबर महीने में भी बारिश न होने की वजह से लोगों को शुष्क ठंड का सामना करना पड़ा था. बारिश न होने की वजह से राज्य में सूखे जैसे हालात पैदा होने लगे हैं.

कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बारिश चल कोई पूर्वानुमान नहीं है. हालांकि 24 नवंबर से 26 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन तीन दिनों के दौरान बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान विजिबिलिटी भी कम रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊना और हमीरपुर के कुछ हिस्सों में भी घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है. बीते 24 घंटे की बात करें तो बिलासपुर में हल्की धुंध छाई रही. इस दौरान विजिबिलिटी 500 मीटर तक रिकॉर्ड की गई. राज्य में 29 नवंबर तक मौसम साफ बने रहने का ही पूर्वानुमान है.

कहां कितना डिग्री अधिकतम तापमान?

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें तो डलहौजी में 16.4, चंबा में 22.8, कुकुमसेरी में 15.7, भरमौर में 17.8, केलांग में 12.4, धर्मशाला में 21.0, कांगड़ा में 24.2, पालमपुर में 19.5, देहरा में 22.0, ऊना में 28.0, बिलासपुर में 25.5, मंडी में 21.7, सुंदरनगर में 23.5, शिमला में 16.4, कसौली में 17.8, सोलन में 23.0, कुफरी में 11.7, नारकंडा में 13.3, नाहन में 23.0, पांवटा साहिब में 26.0 और सराहन में 19.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 'हिमाचल में विकास ठप, अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं CM सुक्खू', जयराम ठाकुर ने साधा निशाना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget