एक्सप्लोरर

'हिमाचल में विकास ठप, अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं CM सुक्खू', जयराम ठाकुर ने साधा निशाना 

Jai Ram Thakur News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विकास ठप है और मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ मुख्य संसदीय सचिवों को बचाना ही रह गया है.

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद भी अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं. इस सबके बीच हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटियां दी थी, वह भी अब भुलाई जा चुकी हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो साल के कार्यकाल से जनता बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर निशाना 

जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि हिमाचल प्रदेश सिर्फ सत्तापक्ष का ही नहीं है. यह राज्य सभी का है और इसकी चिंता भी सभी को है. उन्होंने कहा कि राज्य में खराब आर्थिक हालात को लेकर जितना सत्तापक्ष चिंतित है, उतना विपक्ष भी चिंतित है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सबसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोई फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस सरकार का ध्यान फिजूलखर्ची पर है. वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा सरकार रहते हुए किसी सरकारी विभाग की संपत्ति को अटैच नहीं किया गया और न ही कभी निजी हाथों में सरकारी उपक्रम सौंपे गए. मौजूदा कांग्रेस सरकार चाहे, तो इसकी जांच करा ले. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का ध्यान तो विकास की तरफ है ही नहीं.

इशारों ही इशारों में बताया अनुभवहीन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इशारों ही इशारों में अनुभवहीन भी करार दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की स्थिति में पहुंचा है, उसके पीछे की एक बड़ी वजह अपरिपक्व नेतृत्व भी है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में आनन-फानन में फैसले लिए जा रहे हैं. इससे आर्थिक संकट पैदा हो रहा है और कांग्रेस पार्टी में अंदर की लड़ाई बढ़ रही है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में ऐसे राजनीतिक हालात पैदा हो गए हैं कि अगर सरकार गिरेगी तो उसके पीछे वजह भी राजनीतिक ही होगी. जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश को नीलाम करने पर तुली हुई है. सरकार के कार्यप्रणाली से हर वर्ग बुरी तरह परेशान हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-झारखंड के नतीजों से पहले शिमला बनेगा कांग्रेस का 'पावर' सेंटर! जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
Embed widget