एक्सप्लोरर

Himachal Monsoon: शिमला में मानसून की पहली बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर मलबा आने से कई गाड़ियां दबी

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश के शिमला में देर रात हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. कई जगह गाड़ियां मलबे की चपेट में आने से नुकसान हुआ है.

Himachal Monsoon: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (27 जून) को मानसून की एंट्री हो गई. मानसून की पहली ही बारिश ने हिमाचल की राजधानी शिमला में भारी तबाही मचाई है. देर रात शिमला में जोरदार बारिश हुई. इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

भारी बारिश की वजह से मलबा सड़कों पर आ गया. इसके चलते कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई. यही नहीं, कई जगह मलबा सड़क पर आ जाने की वजह से ट्रैफिक भी बाधित हुआ. कांगड़ा, सिरमौर और चंबा में भी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है.

कई गाड़ियों को पहुंचा नुकसान
शिमला के चमियाना इलाके में भी तबाही का मंजर देखने के लिए मिला. यहां मलबे में तीन गाड़ियां दब गई. गाड़ी मालिक खुद ही अपनी गाड़ियों के आसपास मलबा हटाते हुए दिखाई दिए. बारिश की वजह से लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा है. शिमला के मल्याणा इलाके में भी बारिश की वजह से चट्टानें टूट कर गाड़ियों पर आ गिरी. इसकी वजह से भी करीब छह गाड़ियों को नुकसान हुआ. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पहले ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था. फिलहाल शिमला और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ है, लेकिन दो जुलाई तक राज्य में इसी तरह बारिश होते रहने का पूर्वानुमान है.

हिमाचल में गुरुवार को हुई मानसून की एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा ने बताया कि राज्य में मानसून दस्तक दे चुका है. आने वाले चार दिनों में पूरे प्रदेश में इसका असर नजर आएगा. इस साल प्रदेश में अब तक कम बारिश दर्ज की गई है. मार्च, अप्रैल और मई महीने में भी अब तक कम बारिश हुई. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो इस बार प्रदेश में मानसून के दौरान सामान्य बारिश होगी. बीते साल भारी बारिश की वजह से राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया था और कई लोगों की जान भी चली गई थी.

लोकसभा चुनाव के बाद अब हिमाचल में कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन? जयराम ठाकुर ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget