एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर और उसका सहयोगी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में दो कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 11.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. इनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से एक इस क्षेत्र में मादक पदार्थों का सबसे कुख्यात तस्कर है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत आठ मामले दर्ज हैं. कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बृजेश कुमार उर्फ ​​मामू को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.96 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है.

उन्होंने बताया कि नशे के आदी और कांगड़ा एवं नगरोटा बगवां में हेरोइन की तस्करी करने वाले राहुल उर्फ ​​रोली को भी पकड़ा गया है. राहुल के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं. अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा में आईपीएच गेस्ट हाउस के नजदीक सेब करां के पास एक सुनसान इलाके से शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों हेरोइन का इंजेक्शन लगाते हुए पाए गए थे और इसके कारण उनके हाथ सूज गए थे. पुलिस ने बताया कि कुमार छात्रों को लक्षित करता था और नगरोटा बगवां के दो नशा तस्करों पवन और जितेंद्र बहल के साथ उसकी अच्छी मित्रता थी. कुमार और राहुल को गिरफ्तार किए जाने से क्षेत्र में नशा तस्कर का गिरोह कमजोर हो सकता है. कांगड़ा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अपनी ‘कतई बर्दाश्त न करने’ की नीति दोहराई.

अधिकारी ने कहा, ''इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही पवन, मामू और बहल के गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है. अब इन तस्करों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने और उन्हें नष्ट करने पर ध्यान दिया जा रहा है.''

ये भी पढ़ें-

संजौली मस्जिद मामले में MC आयुक्त अदालत में आज नहीं हुई सुनवाई, जिला अदालत से रिकॉर्ड वापस आने का इंतजार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget