एक्सप्लोरर

Himahcal Pradesh: शहीद हवलदार अमरीक सिंह का ऊना में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से बेटे ने दी मुखाग्नि

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना के रहने वाले हवलदार अमरीक सिंह (Amrik Singh) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए हादसे में शहीद हो गए थे. वे इन दिनों जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में तैनात थे.

Martyr Amrik Singh Funeral: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में छह दिन पहले एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जवान अमरीक सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया. ऊना (Una) जिले के गन्नू मंडवाल गांव के हवलदार अमरीक सिंह को सैकड़ों लोगों ने अंतिम सलामी दी. सोमवार की सुबह पैतृक गांव की श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अमरीक सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान ‘शहीद अमरीक सिंह अमर रहें’ के नारों के बीच उनके बेटे अभिनव कुमार और दो चाचा ने उन्हें मुखाग्नि दी.

इस बीच वहां अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे. इससे पहले हवलदार अमरीक सिंह के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से लाकर धार्मिक अनुष्ठान के लिए उनके घर ले जाया गया. भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से शव को श्मशान घाट ले जाया गया. 14वीं डोगरा रेजीमेंट की एक टुकड़ी ने हवा में गोलियां चलाकर उन्हें सलामी दी. अमरीक सिंह इसी रेजीमेंट में पदस्थ थे.

साल 2001 में सेना में भर्ती हुए थे अमरीक सिंह

आपको बता दें कि 39 साल के हवलदार अमरीक सिंह बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए हादसे में शहीद हो गए थे. अमरीक सिंह साल 2001 में सेना में भर्ती हुए. इन दिनों वह जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में तैनात थे. हादसे के बाद पहले चार दिनों तक खराब मौसम के कारण हवलदार अमरीक सिंह के पार्थिव शरीर को दुर्घटनास्थल से विमान से नहीं लाया जा सका. छह दिन बाद परिवार के पास शव पहुंचा. शहीद का र्पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई. इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा.

ये भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में सुक्खू सरकार का पहला बड़ा फेरबदल, 13 IAS, 9 HPAS अधिकारियों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget