एक्सप्लोरर

केलांग में माइनस 12.2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, शीतलहर की चपेट में कई इलाके

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में ठंड जारी है, केलांग में तापमान -12.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. गोंदला, केलांग, कल्पा और कोठी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है.

Himachal Pradesh Weather Update: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है. आलम यह है कि केलांग में रात के वक़्त न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री तक लुढ़क गया. बुधवार (5 फरवरी) को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई. गोंदला, केलांग, कल्पा और कोठी में हल्की बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. इसी तरह मनाली, डलहौजी, भरमौर, बंजार, पंडोह और भुंतर में बारिश हुई.

घना कोहरा करेगा परेशान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड वेव रिकॉर्ड की गई. चंबा और ऊना में शीतलहर ने लोगों को परेशान किया. मनाली और चंबा में कोल्ड डे दर्ज किया गया है. 7 फरवरी को भी राज्य के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान स्थानीय लोगों से ही गाड़ी चलाते वक्त एहतियात बरतने की भी अपील की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 8 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है.

कहां कितना डिग्री न्यूनतम तापमान?
बुधवार को डलहौजी में 1.6, चंबा में 3.2, भरमौर में -1.9, कांगड़ा में 4.4, धर्मशाला में 4.5, पालमपुर में 1.0, देहरा में 6.0, कुकुमसेरी में -11.6, केलांग में -12.2, भुंतर में 3.0, मनाली में -1.5, मंडी में 5.4, सुंदरनगर में 4.6, बिलासपुर में 5.5, शिमला में 1.0, कसौली में 2.7, सोलन में 1.8, कल्पा में -3.1 और ताबो में -10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: धर्मशाला से BJP विधायक सुधीर शर्मा के घर आई गुमनाम चिट्ठी, परिवार के साथ जान से मारने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget