एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: पेपर लीक मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, HPSSC की फंक्शनिंग बंद करने का लिया फैसला

HPSSC Paper Leak: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से JOA (आईटी) का पेपर लीक होने के बाद मामले में एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है. SIT की अध्यक्षता विजिलेंस और ACB के डीआईजी सिवा कुमार करेंगे.

HPSSC Paper Leak Update: हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कार्यालय से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पेपर लीक मामले में हिमाचल सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने तल्ख टिप्पणी के साथ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की फंक्शनिंग को बंद करने का फैसला लिया है. सरकार की ओर से जारी आदेशों में यह कहा गया है कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अधिकारी अपने कर्तव्य के निर्वहन में सफल नहीं रहे हैं. यही नहीं, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अधिकारियों की विश्वसनीयता पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है. सरकार ने अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की फंक्शनिंग को बंद करने का निर्णय लिया है.

ADC को लगाया आयोग में OSD 

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की फंक्शनिंग बंद होने के बाद अब यह जिम्मेदारी जिला हमीरपुर के एडीसी को सौंपी गई है. अगले आदेशों तक हमीरपुर के एडीसी ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की व्यवस्था संभालेंगे. जिला हमीरपुर के अतिरिक्त जिला उपायुक्त को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) तैनात किया गया है.

मामले की जांच के लिए SIT का भी गठन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से JOA (आईटी) का पेपर लीक होने के बाद मामले में एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है. एसआईटी की अध्यक्षता विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो के डीआईजी सिवा कुमार करेंगे. उनके साथ तीन एसपी राहुल नाथ, अंजुम आरा और बलबीर सिंह को भी एसआईटी में शामिल किया गया है. इसके अलावा चार ए.एस.पी और तीन डीएसपी के साथ इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को भी एसआईटी में का हिस्सा बनाया गया है. एसआईटी मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी.

आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा

इस मामले में छह आरोपियों को शनिवार को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. इसके साथ ही शुक्रवार को गुप्त सूचना मिलने पर विजिलेंस टीम ने आरोपियों के आवासों पर भी छापेमारी की. पुलिस उपाधीक्षक (विजिलेंस, मुख्यालय) कमल किशोर ने कहा कि तलाशी के दौरान नकदी और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सबूत बरामद किए गए. आरोपी के पास से बरामद हुआ प्रश्नपत्र एचपीएसएससी के लॉकर में रखे प्रश्नपत्र से मेल खाया है. 25 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को बाद में रद्द कर दिया गया था. विजिलेंस टीम ने दो एसप्रिंट अजय शर्मा और तनु शर्मा को भी गिरफ्तार किया है.

Himachal Pradesh News: कांग्रेस MLA हर्ष चौहान का दावा, बीजेपी ने प्रदेश पर छोड़ा 75 हजार करोड़ का कर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget