एक्सप्लोरर

ABP Live Exclusive: हिमाचल में पत्रकारों के एग्जिट पोल ने किया हैरान, BJP-कांग्रेस में किसे हो रहा नुकसान?

Himachal Exit Poll Result 2024: हिमाचल में एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को तीन से चार सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है. हालांकि, पत्रकारों का अनुमान इससे अलग है.

Himachal Exit Poll 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी नजर है. इसके लिए अभी भले ही 4 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन एग्जिट पोल के जो आंकड़े आए हैं, उसमें बीजेपी आगे दिखाई दे रही है. इस बीच एबीपी लाइव डिजिटल के लिए पत्रकारों ने एग्जिट पोल किया है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए झटका है. वहीं बीजेपी फायदे में दिख रही है.

हिमाचल में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं. पत्रकारों के एग्जिट पोल में एनडीए को सभी 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है, जबकि इंडिया गठबंधन का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है. इसका मतलब है कि मंडी सीट भी बीजेपी के पक्ष में जा सकती है, जिसपर इस समय कांग्रेस का कब्जा है. इस बार यहां से बीजेपी ने कंगना रनौत को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है. कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला सीट पर भी पत्रकारों के एग्जिट पोल में बीजेपी मजबूत दिख रही है.

पत्रकारों के एग्जिट पोल में किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

एनडीए- 4

इंडिया गठबंधन- 0

इस तरह पत्रकारों के एग्जिट पोल में किसी सीट पर कांटे की टक्कर का भी अनुमान नहीं है. इससे पहले एबीपी सी वोटर का भी एग्जिट पोल आया, जिसमें बीजेपी को तीन से चार सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती हैं.

बता दें कि साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सभी सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी. इसके बाद बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद 2021 में उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को जीत मिली.

डिस्क्लेमर: एबीपी लाइव डिजिटल के ये चुनावी आंकड़े राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों के विशेष पैनल के आकलन पर आधारित हैं. इस पैनल में तीन या पांच स्थानीय पत्रकार शामिल रहे. पत्रकारों के बहुमत की राय के आधार पर जीत और हार का फैसला तय किया गया. वहीं किसी सीट पर पैनल में राय पूरी तरह से बंटी हुई रही तो उसे कड़ी टक्कर की श्रेणी में रखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget