एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, बोर्ड का बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

HP News: हिमाचल प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है. वहीं कांग्रेस ने भी सत्ता में आने पर लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का वादा किया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में करीब 25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने झटका देने की तैयारी कर ली है. बिजली बोर्ड में अप्रैल, 2023 से प्रति यूनिट दर को 90 पैसे तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है. मौजूदा वक्त में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का फायदा ले रहे उपभोक्ताओं की वजह से बिजली बोर्ड का संतुलन बिगड़ने की बात कही जा रही है. 

बिजली बोर्ड का नुकसान 275 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हिमाचल प्रदेश में करीब 25 लाख घरेलू और अन्य श्रेणी के उपभोक्ता हैं. इनमें 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करने पर शून्य रुपये बिल मिल रहा है.

सरकार दे रही है सब्सिडी
हिमाचल प्रदेश की बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की एवज में सरकार बिजली बोर्ड को 66 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है. सरकार ने का 31 दिसंबर तक का भुगतान भी बोर्ड को कर दिया है. प्रदेश में 126 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने के बाद उपभोक्ताओं को बिल जमा कराना होता है. बिजली बोर्ड पर हर महीने कर्मचारियों को तनख्वाह और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए करीब 180 करोड़ रुपये हर महीने जरूरी है. बिजली बोर्ड ने नियामक आयोग को पत्र लिखकर बिजली दरों में बढ़ोतरी करने की मांग की है, ताकि बोर्ड अपना खर्चा पूरा कर सके.

कांग्रेस ने किया है 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा
हिमाचल कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने प्रतिज्ञा पत्र में बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का वादा किया है. अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है और इस वादे को पूरा करती है, तो बिजली बोर्ड पर और अधिक आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा. ऐसे में बोर्ड का आर्थिक संकट और अधिक घहराने की भी पूरी संभावना है. संभव है कि इसके बाद बिजली बोर्ड दरों को और अधिक बढ़ाने पर विचार करे.

Himachal Pradesh News: किसान गर्जना रैली में देशभर से जुटेंगे 2 लाख किसान, हिमाचल के 1200 किसान भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget