एक्सप्लोरर

Shinkula Pass Visit: बर्फ से ढके खूबसूरत शिंकुला दर्रे के लिए शुरू हुई डीलक्‍स बस सेवा, जानिए कितना है किराया

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शिंकुला दर्रे तक जाने के लिए 35 सीटर डीलक्स बस सेवा शुरू की है. जिसका किराया एक हजार रुपए तय किया गया है.

Shinkula Pass: अगर बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (Himachal Pradesh Tourism Development Corporation) शुक्रवार से शिंकुला दर्रे (Shinkula Pass) के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है. निगम ने ये सेवा दशहरा सीजन को लेकर कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शुरू की है. बता दें कि ये बस मनाली से सुबह सात बजे चलेगी जो अटल चनल से गुजरते हुए दोपहर को शिंकुला दर्रे में पहुंचेगी. खास बात ये है कि इसके लिए आपको सिर्फ 1000 रुपए किराया भरना होगा.

यात्रियों के लिए शुरू हुई 35 सीटर बस सेवा
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यात्रियों के लिए 35 सीटर डीलक्स बस सेवा शुरू की है. जो करीब एक घंटा बर्फीली वादियों में सैर करने के बाद शाम को मनाली लौटेगी. हालांकि ये बस सेवा पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगी. अगर बर्फबारी हुई तो बस सिर्फ दारचा तक ही जाएगी. मनाली और दारचा की दूरी 100 किलोमीटर की है. वहीं मनाली से शिंकुला दर्रे की दूरी 142 किलोमीटर की है. जिसमें पांच घंटे का वक्त लगता है. वहीं हाल ही में हुई बर्फबारी दशहरा सीजन में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी.

Famous Places of Himachal: वीकेंड को बनाना है स्पेशल, तो हिमाचल प्रदेश के ये खूबसूरत डेस्टिनेशन्स रहेगी बेस्ट

एक हजार रुपए होगा बस का किराया
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक राम पाल के अनुसार बीते वीरवार को इस 35 सीटर डीलक्स बस का शिंकुला दर्रे के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया था. उन्होंने बताया कि, ये बस सुबह चलेगी, जिसका किराया एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है. अगर आप भी शिंकुला दर्रे पर जाने के लिए इस डीलक्स बस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए पर्यटन निकास निगम के मनाली मालरोड पर स्थित काउंटर में बुकिंग करवा सकते हैं.

Himachal News: हिमाचल सरकार ने त्योहारों से पहले पेंशनधारियों को दिया तोहफा, महिलाओं के किराये में की बड़ी कटौती

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल: जुलाई में 272.5 मिमी बारिश दर्ज, 1901 के बाद 62वीं सबसे अधिक वर्षा
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश से शिमला में डंगा धंसा, कई पेड़ गिरे, सड़कें प्रभावित
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, लोगों की समस्याएं सुनीं

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget