एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल में कांग्रेस ने गठित की समन्वय समिति, सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत इन नेताओं को मिली जगह

Himachal Pradesh News: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए समन्वय समिति का गठन किया है जो सरकार और संगठन के बीच की कड़ी का काम करेगा.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) की अगुवाई वाले प्रदेश कांग्रेस के संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन हो गया है. इस कमेटी में सीएम सुक्खू, प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर सदस्य होंगे.

इसके अलावा इस कमेटी में तीन अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है. बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक डी. के. शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन करने की घोषणा कर दी थी. 

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा इसमें तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. इनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर शामिल हैं. यह तीनों ही नेता हिमाचल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में शामिल हैं.

केंद्रीय स्तर के नेता को कमेटी में नहीं जगह
पहले इस कमेटी में केंद्रीय स्तर के नेताओं को भी शामिल करने की योजना थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर पहले साल 2017 और फिर साल 2022 का विधानसभा चुनाव हारे, जबकि राम लाल ठाकुर साल 2022 का विधानसभा चुनाव हार गए थे. दोनों ही नेता तत्कालीन वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे हैं.

नेताओं को मिली यह जिम्मेदारी
इन सभी नेताओं पर जिम्मा होगा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित किया जा सके. गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बीते करीब एक साल से सरकार और संगठन में समन्वय में न होने की बात करती रही हैं. राज्यसभा चुनाव में भी जब क्रॉस वोटिंग हुई, तो प्रतिभा सिंह ने समन्वय न होने की बात कही.

ये भी पढ़ेंHimachal News: हिमाचल में बागी नेता के पिता पर पुलिस एक्शन, निर्दलीय विधायक पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget