एक्सप्लोरर

शिमला के कुपवी पहुंचे सीएम सुक्खू, क्षेत्र की जनता को दी 81.23 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कुपवी इलाके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई विकासात्मक परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह शुक्रवार को जिला शिमला के दूरदराज कुपवी इलाके में पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां 81.23 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों को समर्पित की. उन्होंने 2.32 करोड़ रुपये की लागत से काटली खड्ड पर 40 मीटर लंबे पुल, 2.65 करोड़ रुपये की लागत से लोहाना खड्ड पर निर्मित पुल, 3.04 करोड़ रुपये की लागत से बासाधार-ज्ञानकोट सड़क पर भ्रोट खड्ड पर निर्मित पुल, 85 लाख रुपये से कुठार-कनोड़ी सड़क पर निर्मित पुल और 7.72 करोड़ रुपये से सैंज-देहा-चौपाल सड़क पर बने बजरौली पुल का लोकार्पण किया.

दो लाभार्थियों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुख आश्रय योजना के तहत छह लाभार्थियों को 4-4 हजार रुपये प्रति लाभार्थी, दो लाभार्थियों को घर बनाने के लिए एक-एक लाख रुपये, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत 13 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, बेटी है अनमोल योजना के तहत छह लाभार्थियों को 21-21 हजार रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट भी दिया.

2171 पात्र महिलाओं को 97 लाख 69 हजार 500 रुपये

कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत कुपवी की 2 हजार 171 पात्र महिलाओं को 97 लाख 69 हजार 500 रुपये की सम्मान राशि भी दी. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की यह वही सम्मान राशि देने की योजना है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार कांग्रेस पर हमलावर है. सत्ता में आने से पहले बिना शर्त 18 साल से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 रुपये सम्मान निधि के तौर पर देने की बात कही गई थी.

हालांकि अब केवल पात्र महिलाओं को ही यह सम्मान राशि दी जा रही है. कुपवी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कठिन क्षेत्र होने की वजह से कुपवी में ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के नियमों में बदलाव किया जाएगा. नौकरी करने वाली महिलाओं के अतिरिक्त यहां सभी महिलाओं को 1500-1500 रुपये दिए जाएंगे.

कुपवी में जनसभा को भी किया संबोधित

कुपवी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी. शिक्षा का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जाएगा. स्कूलों में अध्यापकों की कमी होने पर प्रति घंटा के आधार पर अध्यापकों की सेवाएं ली जाएगी जब तक कि स्कूल में नियमित अध्यापक तैनात नहीं किए जाते.

इसके लिए प्रधानाचार्यों को अधिकृत किया जाएगा. हम व्यवस्था परिवर्तन से कार्य कर रहे हैं, क्योंकि बदलाव प्रकृति का नियम है. बदलाव यदि जनहित हो, तो वह सर्वोपरि होता है. प्रदेश सरकार द्वेष की भावना से नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना से कार्य कर रही है. हमारी सरकार प्रदेश के संसाधनों की संरक्षक है. प्रदेश के संसाधनों की सुरक्षा और सामाजिक समानता व अधिकारिता सुनिश्चित करने के लिए हम काम कर रहे हैं".

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget