एक्सप्लोरर

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान से भूचाल, 'BJP के 9 विधायक...'

Sukhvinder Singh Sukhu On BJP MLA: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में बड़ा बयान दिया है. आने वाले वक्त में बीजेपी की 9 विधायकों के सदस्यता जा सकती है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार (21 जून) को ऐसा बयान दिया है, जिससे आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की परेशानी बढ़ सकती है. सुक्खू शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचे. यहां वे हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नामांकन में शामिल हुए.

इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. सुक्खू ने कहा, ''नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार बनाने के सपने लेना छोड़ दें. हमारे पास 38 विधायक हैं. हाई कोर्ट में चल रहे सीपीएस के मामले को लेकर जयराम लोगों को बहका रहे हैं. जयराम को अपने 9 विधायकों की चिंता करनी चाहिए, जिनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास याचिका लंबित है.''

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा, ''बीजेपी के नौ विधायकों ने बीते बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया था. स्पीकर के सामने सदन पटल पर रखे कागजात को फाड़कर हवा में लहराया था. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से दी गई याचिका पर स्पीकर को फैसला लेना है.''

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ''कांग्रेस विधायक दल ने इस मामले में जल्दी फैसला लेने का आग्रह किया है. अगर ये नौ विधायक अयोग्य घोषित हुए, तो दोबारा चुनाव में एक-दो ही गलती से जीतकर आएंगे. इससे कांग्रेस विधायकों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है.''

CM सुक्खू का आशीष शर्मा पर भी निशाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा हमीरपुर का सबसे बड़ा खनन माफिया है. उसके 5-6 क्रशर हैं. सारी खड्डों को खाली कर दिया, बड़े पत्थर दिखते ही नहीं हैं. पूर्व बिकाऊ विधायक आशीष ने अपना प्रेरणास्रोत राजेंद्र राणा को बनाया हुआ है. अच्छा होता वह प्रेम कुमार धूमल को अपना प्रेरणास्रोत बनाते, क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही आशीष ने पैसा कमाया है.

उन्होंने कहा कि वह जनता की संपदा को लुटने नहीं देंगे. भ्रष्टाचार के हर चोर दरवाजे को बंद किया जाएगा. हमीरपुर में हमने पुष्पिंदर वर्मा को ईमानदार उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा है. उन्हें जिताकर विधानसभा भेजें, जो भी काम वह बताएंगे उन्हें किया जाएगा.

सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी ने देहरा सीट से दाखिल किया नामांकन, क्या बोले सीएम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget