एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election 2022: पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने वाले के साथ जाएंगे कांग्रेस-BJP के बागी? सुभाष मंगलेट ने किया एलान

HP Election 2022: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सुभाष मंगलेट की गिनती पूर्व CM स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के खास लोगों की सूची में होती रही है.

Himachal Pradesh OPS: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का मुद्दा छाया रहा. कांग्रेस ने खुले मंच से सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की बात कही. हालांकि बीजेपी इसे लेकर स्पष्टता नहीं दे सकी. विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद भी पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा लगातार चर्चाओं में है. नालागढ़ से बीजेपी के बाद के.एल. ठाकुर के बाद अब चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बागी सुभाष मंगलेट ने भी पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करने वाली पार्टी को समर्थन देने का एलान किया है. सुभाष मंगलेट ने कहा कि अगर वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीतकर विधानसभा आते हैं, तो OPS बहाल करने वाली पार्टी का समर्थन करेंगे.

टिकट न मिलने के बाद बागी हुए हैं मंगलेट

चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सुभाष मंगलेट कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे. सुभाष मंगलेट की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के खास लोगों की सूची में होती रही है. बावजूद इसके सुभाष मंगलेट टिकट नहीं मिली. इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने संगठन महासचिव रजनीश किमटा को मैदान में उतारा.

मंगलेट ने लगते थे गलत सर्वे और टिकट बेचने के आरोप

चौपाल विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के बाद सुभाष मंगलेट ने खुले मंच से हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पर टिकट बेचने के आरोप लगाए थे. इसके अलावा उन्होंने आलाकमान के सामने गलत सर्वे पेश करने की भी बात कही. दरअसल, चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और संगठन महासचिव रजनीश किमटा को राजीव शुक्ला का सबसे करीबी माना जाता है. हालांकि मंगलेट के आरोपों पर राजीव शुक्ला ने यह स्पष्ट किया था कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और टिकट न मिलने के बाद हर टिकटार्थी इसी तरह के आरोप लगाता है.

क्या OPS का साथ देना कांग्रेस का साथ?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब सभी को नतीजों का इंतजार है, लेकिन इस बीच जो बागी नेता जीत की स्थिति में OPS देने वाली पार्टी के समर्थन की बात कर रहे हैं. उससे जानकार यह सहज अंदाजा लगा रहे हैं कि यह बागी कांग्रेस पार्टी के साथ जा सकते हैं. इसके पीछे की वजह यह है कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली ही गारंटी में OPS बहाली की बात कही है. बीजेपी लगातार कर्मचारियों को यह विश्वास दिलाती रही कि कर्मचारियों के हित की बात केवल बीजेपी ही सोच रही है. साथ ही कांग्रेस पर कर्मचारियों को बरगलाने के आरोप भी लगाए जाते रहे. फिलहाल नेताओं के साथ जनता और सरकारी कर्मचारियों को 8 दिसंबर का इंतजार है. क्योंकि 8 दिसंबर को ही पता चलेगा कि OPS का मुद्दा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कितना हावी रहा.

Himachal Pradesh News: शिमला की प्रदर्शनी में 1 लाख की थांका पेंटिंग खींच रही सभी का ध्यान, जानें क्या है इसमें खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
बीजेपी का कांग्रेस सरकार पर हमला, आज शिमला में करेंगे प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
हिमाचल के पहले CM डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम, सीएम सुक्खू ने किया याद
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खू का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget