एक्सप्लोरर

Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस का टिकट पाने की होड़, 1300 से ज्यादा आवेदन, शिमला शहरी बनी हॉट सीट

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की टिकट पाने के लिए 1347 नेताओं ने आवेदन किया है. वहीं शिमला शहरी सीट के लिए 40 से अधिक आवेदन किए गए हैं.

Himachal Election Congress Ticket: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के लिए घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश की 68 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) के टिकट के लिए 1347 नेताओं ने आवेदन किए हैं. दरअसल हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने टिकट लेने वालों से आवेदन मांगे थे. जिसकी अंतिम तारीख आज गुरुवार को 1 सितंबर शाम 5:00 बजे तक रखी थी. 

जिसमें कांग्रेस के टिकट के लिए अंतिम दिन में सबसे ज्यादा आवेदन मिले. इन आवेदनों की संख्या 1347 तक पहुंच गई है, जिसमें 670 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा 670 ऑफलाइन आवेदन किए गए हैं. इसी बीच सबसे ज्यादा आवेदन हॉट सीट शिमला शहरी के लिए आए हैं. शिमला शहरी से टिकट पाने के लिए 40 से अधिक आवेदन आए हैं. 

इन आवेदनों को लेकर कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि अब इन आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है कि कौन से क्षेत्र से कितने आवेदन आए हैं. इसके बारे में देर शाम तक या सुबह तक पूरी जानकारी मिल पाएगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक सिंतबर को प्रदेश की जनता के लिए 10 गारंटी वाला मिनी चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. कांग्रेस ने अपने 10 वादों में पुरानी पेंशन योजना और 300 यूनिट तक की बिजली प्रदेश की जनता के लिए मुफ्त में देने का संकल्प लिया है.

Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, विजन डॉक्यूमेंट के लिए घर-घर जाकर आम लोगों की राय लेगी पार्टी

पिछले चुनाव का रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश में इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. जहां कांग्रेस को सत्ताधारी पार्टी बीजेपी चुनौती देने को तैयार है तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस चुनाव के लिए प्रदेश में मुकाबले के लिए तैयार है. वहीं पिछले चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21, सीपीआई (एम) ने 1 और दो सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं.

Indian Army: हिमाचल में पुल बचाने के लिए सेना ने नदी का बहाव ही बदल दिया, चक्की नदी में 96 घंटे तक चला ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget